{"_id":"5aa815f24f1c1b8e778b549f","slug":"31520965106-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा विभाग के छात्रों को बताया योग का महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा विभाग के छात्रों को बताया योग का महत्व
Updated Tue, 13 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जेवी जैन कॉलेज के शिक्षा विभाग में स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम के तीसरे दिन आर्ट ऑफ लिविंग के हैप्पीनेस कोर्स की परिचर साधना शर्मा ने बीएड और एमएड के विद्यार्थियों को जीवन में खुश रहने के टिप्स दिए। उन्होंने ध्यान योग के फायदे गिनाते हुए नियमित रूप से करने की सलाह विद्यार्थियों को दी।
उन्होंने विद्यार्थियों से मस्तिष्क प्राणायाम करवाया। प्रत्येक मनुष्य के लिए अध्यात्म को जरूरी बताया। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में रिसोर्स पर्सन जसविंदर सिंह स्याल ने पर्सनैलिटी डेवलपमेंट व स्पोकेन इंग्लिश पर विस्तार से अपनी बात रखी। कहा कि व्यक्तित्व विकास एक सफल अध्यापक बनने के लिए बेहद जरूरी है। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ. डीके शर्मा, डॉ. नीता कौशिक, डॉ. शुभ्रा चतुर्वेदी, डॉ. पूनम शर्मा, मधुबाला आदि मौजूद रहीं।
एलएलबी की प्रयोगात्मक परीक्षा कल
सहारनपुर। जेवी जैन कॉलेज के एलएलबी तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों की व्यावसायिक नीति कोड नंबर के-3005 की प्रयोगात्मक व मौखिक परीक्षा कल यानी 15 मार्च को सुबह दस बजे से विधि विभाग में होगी। विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार शर्मा ने संबंधित परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र, प्रयोगात्मक फाइल के साथ उपस्थित होने को कहा है।
विज्ञापन
भूगर्भ विज्ञान का प्रैक्टिकल 21 को
सहारनपुर। जेवी जैन कॉलेज के बीएससी प्रथम वर्ष के परीक्षार्थियों का भूगर्भ विज्ञान विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा 21 मार्च को सुबह साढ़े सात बजे से होगी। विभागाध्यक्ष डॉ. पूनम खरे ने संबंधित परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र, प्रयोगात्मक फाइल आदि के साथ समय से उपस्थित होने को कहा है। बताया कि इसके बाद कोई मौका नहीं दिया जाएगा।