फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   नगर निगम ने पार्किंग के लिए बेच डाली शहर की सड़कें एवं पटरी

नगर निगम ने पार्किंग के लिए बेच डाली शहर की सड़कें एवं पटरी

Sat, 10 Feb 2018 11:40 PM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम ने पार्किंग के लिए बेच डाली शहर की सड़कें एवं पटरी
नगर निगम ने पार्किंग के लिए बेच डाली शहर की सड़कें एवं पटरी
विज्ञापन


सहारनपुर। शहर को स्मार्ट सिटी बनाने की प्रतिस्पर्धा बेशक नगर निगम ने कागजों पर आंकड़ों की बाजीगरी कर जीत ली हो, लेकिन शहर की हालत बदतर हो चुकी है। शहर को जाम से मुक्त करने का प्रयास करना तो दूर, शहर की सड़कों पर पार्किंग का ठेका देने के लिए सड़कों और फुटपाथ को बेच डाला। जिसके चलते रेलवे स्टेशन के बाहर अग्रसेन चौक पर हर समय जाम लगा रहता है।
रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन लगभग 28 हजार यात्री यात्रा निकलते हैं। दिन भर में लगभग 65 ट्रेनें रेलवे स्टेशन पर पहुंचतीं हैं। हर 15 मिनट में रेलवे स्टेशन से हजारों यात्रियों की भीड़ निकलती है। यही नहीं वहीं पर बस स्टैंड भी है। जहां से सैकड़ों यात्रियों की भीड़ हर समय रहती है, लेकिन रेलवे स्टेशन के गेट पर अग्रसेन चौक पर चारों ओर हुए अतिक्रमण ने यात्रियों के लिए जाम की समस्या खड़ी कर दी है। सबसे बड़ी समस्या रेलवे परिसर में पार्किंग की व्यवस्था होते हुए रेलवे स्टेशन के बाहर अवैध रूप से पार्किंग स्टैंड बना दिया।
विज्ञापन

सड़क के फुटपाथ को नगर निगम ने अपना बताते हुए ठेका छोड़ दिया। इस ठेके के साथ ठेकेदार ने न सिर्फ फुटपाथ पर कब्जा किया, बल्कि सड़क को भी पार्किंग बना डाला। नगर निगम से भी चार कदम आगे बढ़ते हुए ठेकेदार ने सड़क के दोनों ओर कब्जा कर लिया और सड़क को ही पार्किंग बना डाला। सड़क के साथ लगभग 300 मीटर फुटपाथ को पार्किंग बनाकर बंद कर दिया गया। शेष फुटपाथ पर कुछ लोगों ने ठेले, खोखा रख लिया। फुटपाथ तो पूरी तरह से बंद कर दिए साथ ही सड़क भी आधी से अधिक घेर ली। ऐसे में यहां हर समय जाम की समस्या बनी हुई है। अधिकारी समस्या को लेकर तो चिंतित हैं, लेकिन उसके कारणों पर आज तक गौर नहीं किया। न तो अतिक्रमण ही हटवाया गया और ही अवैध पार्किंग ही हटाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
--। रेलवे की भूमि पर नगर निगम करवा रहा पार्किंग
नगर निगम ने वसूली के लिए रेलवे की भूमि पर अवैध कब्जा करा दिया है। रेलवे अधिकारियों के आवास के बाहर एवं रेलवे स्टेशन परिसर की भूमि तथा सड़क पर गलत तरीके से नगर निगम ने दुकानें लगवा दी हैं और पार्किंग का ठेका छोड़ दिया है। इससे यहां पर जाम की स्थिति बनी रहती है और रेलवे को भी नुकसान हो रहा है।

-। एसपी सिंह, रेलवे स्टेशन अधीक्षक, सहारनपुर
--------------------
--। नगर निगम ने छोड़ा एक ही ठेका
शहर में जो भी सार्वजनिक भूमि है वह नगर निगम की है। नगर निगम ने आय बढ़ाने के लिए रेलवे स्टेशन के बाहर मंदिर के निकट पटरी पर पार्किंग ठेका दे रखा है। रेलवे उस भूमि को अपनी भूमि बता रहा है। जबकि सिर्फ परिसर के अंदर की भूमि ही रेलवे की है।
-। नगर निगम के संपत्ति अधिकारी केशव प्रसाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed