फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मंत्री ने नगर निगम से योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट मांगी

मंत्री ने नगर निगम से योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट मांगी

Fri, 09 Feb 2018 11:50 PM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
मंत्री ने नगर निगम से योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट मांगी
सहारनपुर। नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने विकास की विभिन्न योजनाओं को लेकर सहारनपुर से प्रगति रिपोर्ट मांगी है। यह रिपोर्ट कार्ड नगर निगम को आज यानी शनिवार को लखनऊ में होने वाली मंत्री की समीक्षा बैठक में पेश करना होगा। कुछ योजनाओं पर काम न होने की वजह से नगर निगम के अधिकारी थोड़ा टेंशन में हैं।
विज्ञापन

लखनऊ में आज प्रदेश के सभी नगर निगमों और नगर पालिका परिषदों के अधिकारियों की बैठक बुलाई गई है, जिसकी अध्यक्षता नगर विकास मंत्री करेंगे। मंत्रालय ने सहारनपुर से स्मार्ट सिटी, स्वच्छ भारत मिशन, अमृत योजना, सूडा और नमामि गंगे आदि योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट मांगी है। नगरायुक्त ने प्वाइंट वाइज पूरी रिपोर्ट तैयार की है। निगम सूत्रों ने बताया कि अमृत योजना में 20 फीसदी भी काम नहीं हो सका है। ऐसे में अधिकारी थोड़ा परेशान हैं। उधर, नगरायुक्त गौरव वर्मा ने बताया कि नगर निगम के अंडर में जितनी भी योजनाएं चल रही हैं सबका अच्छा काम हो रहा है। हमारा काम और रिपोर्ट अन्य नगर निगमों की अपेक्षा बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed