{"_id":"5a79f7764f1c1b87268b88b5","slug":"31517942646-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 कर्मचारियों का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 कर्मचारियों का वेतन रोका
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सत्यापन फार्म उपलब्ध नहीं कराने पर 25 कर्मचारियों का वेतन रोका
सहारनपुर। जिलाधिकारी पीके पांडे ने अंत्योदय एवं पीएचएच राशन कार्डों के सत्यापन संबंधी फार्म उपलब्ध न कराने पर 25 कर्मचारियों का वेतन रोक दिया है। इन कर्मचारियों ने 48 डिपो के राशन कार्डों का सत्यापन किया था। सत्यापन फार्म उपलब्ध न कराने के कारण आनलाइन डाटा अपडेट नहीं हो पा रहा है।
फर्जी राशन कार्डों पर अंकुश लगाने के लिए शासन के निर्देश पर जनपद में अंत्योदय और पीएचएच राशन कार्डों के सत्यापन के लिए विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को लगाया गया था। इन कर्मचारियों द्वारा उचित दर की दुकानों का सत्यापन करते हुए सूची तो विभाग को उपलब्ध करा दी है। लेकिन अभी तक सत्यापन फार्मों को उपलब्ध नहीं कराया गया है। इसके चलते राशन की इन दुकानों का डाटा अपडेट नहीं हो रहा है। इस बारे में कई बार कर्मचारियों को अवगत कराया जा चुका है। सत्यापन फार्म उपलब्ध नहीं कराए जाने पर जिलाधिकारी ने 48 दुकानों के सत्यापन फार्म उपलब्ध नहीं कराने वाले 25 कर्मचारियों के वेतन को फार्म उपलब्ध कराने तक रोक दिया है। साथ ही निर्देश दिए कि तीन दिन के अंदर जिला पूर्ति कार्यालय में सत्यापन फार्म उपलब्ध करा दिए जाएं।
इन कर्मचारियों का रोका गया वेतन
सहारनपुर। जिन कर्मचारियों का डीएम ने वेतन रोका है, उनमें जिला कृषि रक्षा विभाग के लिपिक दिनेश कुमार, भूमि विकास एवं जल संरक्षण विभाग के सहायक भूमि संरक्षण निरीक्षक राजेश कुमार, जिला कृषि विभाग के वरिष्ठ सहायक वैभव चौधरी, अपर खंड पूर्वी यमुना नहर के सींचपाल ओमपाल, लाल सिंह, इकराम, मोहनलाल, अरुण कुमार, नरेंद्र कुमार, सुशील कुमार, सौरभ गौतम, योगेश कुमार, प्रदीप कुमार, विपिन कुमार और रूपेश कुमार शामिल हैं। इनके अलावा मंडी समिति के निरीक्षक ओमपाल, यमुना लिंक चैनल के वरिष्ठ सहायक अशोक कुमार, उपश्रमायुक्त कार्यालय के वरिष्ठ सहायक देवेंद्र सिंह, अपर खंड पूर्वी यमुना नहर के सींच पर्यवेक्षक मदनलाल, अपर खंड पूर्वी यमुना नगर के कर्मचारी राजेश कुमार, जिला अर्थ एवं संख्या विभाग के लिपिक धर्मवीर सिंह, नलकूप खंड के मुंशी सुरेंद्र कुमार, भूमि विकास एवं जल संसाधन विभाग के मृदा सहायक जसवीर सिंह, सिंचाई निर्माण विभाग के कनिष्ठ सहायक देवराज का वेतन भी रोका गया है।