{"_id":"5a60e60c4f1c1b60268b53f9","slug":"31516299788-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संग्रह अमीनों ने तीसरे दिन भी धरना दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संग्रह अमीनों ने तीसरे दिन भी धरना दिया
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संग्रह अमीनों ने तीसरे दिन भी धरना दिया
देवबंद। उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ के आह्वान पर 11 सूत्री मांगों को लेकर का तहसील परिसर में चल रहा धरना बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश सरकार जब तक लंबित मांगाें को पूरा नहीं करती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। धरने के कारण अमीनों ने पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार किया।
तहसील अध्यक्ष आदेश शर्मा और मंत्री हेमंत शर्मा ने सरकार से कर्मचारियों को सामयिक सेवाओं को जोड़कर लाभ देने, संवर्ग का ग्रेड वेतन बढ़ाने, राजस्व संहिता 2006 के प्रावधानों के तहत वर्तमान परिस्थिति के अनुसार मानक का प्राविधान समाप्त करने, वसूली में वृद्धि के लिए पर्यवेक्षक की जवाबदेही तय करने, पात्र संवर्गीय सदस्यों को पात्रता की तिथि से द्वितीय प्रोन्नति वेतनमान का लाभ प्रदान करने, संवर्ग की शैक्षिक योग्यता स्नातक करने, नियत यात्रा भत्ता के स्थान पर बाइक भत्ता स्वीकृत करने, संवर्ग का पद नाम परिवर्तित कर राजस्व संग्रह अधिकारी करने की मांग की।
इनके अलावा राजस्व संहिता 2006 के अनुरूप वसूली प्रपत्रों को उपलब्ध कराने, संवर्गीय सदस्यों के लिए प्रतिभूति का प्राविधान समाप्त करने, एसडीएम स्तर पर मासिक और डीएम स्तर पर त्रैमासिक बैठक संघ के साथ अनिवार्य करने की मांग की है। धरने में सुरेंद्र शर्मा, कैलाशचंद, मंसूर अहमद, मसूदनबी, फैसल उस्मानी, अनिल त्यागी, नेकीराम, वरूण शर्मा, धर्मपाल, दुष्यंत त्यागी, सुरेश कुमार, नीरज भारद्वाज, गौरव कुमार, होशराम आदि मौजूद रहे।