{"_id":"5a5270134f1c1b36198b559e","slug":"31515352083-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत रत्न की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत रत्न की मांग
Updated Mon, 08 Jan 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावित्री बाई फूले को भारत रत्न से नवाजे जाने की मांग
गंगोह। आल इंडिया सैनी सेवा समाज द्वारा भारत की प्रथम महिला शिक्षक सावित्री बाई फूले की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाते हुए उन्हें भारत रत्न से नवाजे जाने की मांग की गई।
उनके आदर्शों पर चलते हुए महिलाओं के उत्थान और बालिकाओं की शिक्षा के लिए सदैव प्रयासरत रहने का संकल्प लिया गया। साथ ही संगठन को विस्तार देते हुए ऋषिपाल सिंह सैनी को ब्लाक अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। गणेश चौक स्थित आल इंडिया सैनी सेवा समाज के विधानसभा क्षेत्र कार्यालय में आहूत कार्यक्रम में सावित्री बाई फूले के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पार्चन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। प्रदेशाध्यक्ष डॉ. ओमपाल सिंह सैनी ने राष्ट्र और समाज के लिए दी गई उनकी सेवाओं से अवगत कराते हुए उन्हें भारत रत्न से नवाजे जाने की मांग की। संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से विधान सभाध्यक्ष पिंटू कुमार सैनी ने ऋषिपाल सिंह सैनी को ब्लाक अध्यक्ष मनोनीत करने की घोषणा की। मनोनीत अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। डॉ. कांशीराम सैनी, डॉ. राजेश सैनी, मुकेश सैनी, सुरेंद्र सैनी सरपंच, राजेंद्र सैनी, अतर सिंह सैनी, बालेश सैनी, ममता सैनी एडवोकेट, सागर सैनी, संदीप सैनी, ईसम सिंह सैनी, राजकुमार सैनी, प्रिंस, जौनी सैनी, सहंसरपाल सैनी आदि रहे।