{"_id":"5a4a7ced4f1c1b5c248b5c21","slug":"31514831085-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधड़ाके के साथ किया नव वर्ष का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधड़ाके के साथ किया नव वर्ष का स्वागत
Updated Mon, 01 Jan 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। नव वर्ष 2018 का स्वागत लोगों ने धूम धड़ाके के साथ किया। महानगर के सभी होटल और रेस्टोरेंट फुल रहे। सरकारी दफ्तरों में अधिकारियों ने केक काटकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी। लोगों द्वारा आतिशबाजी भी चलाई गई।
नव वर्ष के स्वागत के लिए रविवार की रात शहर के सभी होटलों और रेस्टोरेंट में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया किया गया। इनमें महिलाओं, बच्चों और युुवा वर्ग ने भाग लिया। देर रात तक लोग अपने घरों से बाहर रहे। कई जगहों पर रात 12 बजते ही लोगों ने आतिशबाजी चलाकर खुशी का इजहार किया। घना कोहरा छाने के बावजूद सड़कों पर चहल-पहल रही। 12 बजते ही लोगों ने आतिशबाजी चलाकर खुशी का इजहार किया।
उधर, सोमवार को सरकारी दफ्तरों में अधिकारियों ने केक काटकर नव वर्ष मनाया। विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी संजीव रंजन ने कर्मचारियों के साथ केक काटा। परियोजना निदेशक चंद्रशेखर एवं जिला विकास अधिकारी मंशाराम यादव ने सीडीओ को गुलदस्ता देकर शुभकामनाएं दी। सीडीओ ने कहा कि हमें कोशिश करनी चाहिए कि जिंदगी का हर पल खुशी से व्यतीत हो। ग्राम्य विकास मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा, सुधीर सिंह, संजय अरोड़ा, जगजीत सहगल, वीके मित्तल, दानिश सिद्दीकी, दीपक राठौर, तरुण राठौर, नरेंद्र पाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
हुड़दंगियों पर पुलिस ने फटकारी लाठियां
रविवार की रात सैकड़ों की संख्या में नौजवान घंटाघर पर एकत्र हो गए। रात के 12 बजते ही युवकों ने हुड़दंग करना शुरू कर दिया। युवकों को काबू करने को पुलिस ने लाठियां फटकारी। इसके अलावा सड़कों पर तेजी से वाहन दौड़ाने और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। घंटाघर पर तीनों थानों की फोर्स के साथ पीएसी बल तैनात रहा। मुख्य मार्गों पर भी पुलिस फोर्स चप्पे-चप्पे पर तैनात रही।
मंदिरों में उमड़ा सैलाब
नव वर्ष 2018 के पहले दिन सोमवार को शहर के सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ गई। श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, श्री साईं धाम, बालाजी धाम, श्री शिव शिव शक्ति तहसील मंदिर, नारायणपुरी मंदिर, हरि मंदिर, हनुमान मंदिर, श्री गुग्गा म्हाड़ी सहित अनेक धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाकर नव वर्ष के मंगलमय होने की कामना की।