{"_id":"5a2448484f1c1b686a8b7434","slug":"31512327240-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसमान छू रहे सब्जियों के दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमान छू रहे सब्जियों के दाम
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सब्जियों में लगा महंगाई का तड़का
सहारनपुर। सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं, जिसे लेकर आम जन परेशान है। दाम बढ़ने की वजह से अब ज्यादातर लोग स्वाद नहीं, बल्कि दाम और अपनी जेब देखकर सब्जियां खरीद रहे हैं। सब्जियों के दाम बढ़ने की मुख्य वजह बरसात को माना जा रहा है, जिसमें सब्जियां अधिक दिन तक खेतों में रुक नहीं पाती हैं। अब कांवड़ यात्रा में मार्ग भी बंद है।
पिछले करीब 20 दिन से हरी सब्जियों के दाम में लगातार बढ़ोत्तरी है। जो सब्जियां 20 दिन पहले तक 15 से 20 रुपये प्रति किलो मिल रही थीं, उनके दाम अब ठीक दोगुने या उससे अधिक हो गए हैं। सब्जी विक्रेता इश्तियाक ने बताया कि पिछले 20 दिन में सब्जियों के दाम दोगुने से अधिक हुए हैं, जिसकी मुख्य वजह बरसात है। उनका कहना है कि प्रत्येक वर्ष इन दिनों में सब्जियों के दाम बढ़ते हैं। जयपाल ने बताया कि कांवड़ यात्रा के चलते रास्ते बंद होने के कारण मंडियों में अब सब्जियां कम मात्रा में पहुंच रही हैं, जिसकी वजह से मंडी में ही उन्हें अधिक पैसा चुकाना पड़ रहा है। मोहतरम ने बताया कि मुख्य मंडी से छोटी मंडियों तक सब्जी आते-आते पांच से दस रुपया प्रति किलो बढ़ जाती है, जिसमें किराया भाड़ा और उनकी मजदूरी भी शामिल रहती है।
शिमला से आ रही सब्जियों के दाम अधिक
सीजन नहीं होने के बावजूद बाजारों में फूल गोभी, पत्ता गोभी, मटर, शिमला मिर्च, शिमला शिमला से ही आ रही है। ट्रांसपोर्ट आदि का चार्ज जुड़ने की वजह से वजह से इन सब्जियों के दाम सबसे अधिक हैं।
विज्ञापन
दुकानों की अपेक्षा मंडी में दाम है कम
मुख्य मंडी में सब्जियों के दाम बाजार से पांच रुपये से दस रुपये तक प्रति किलोग्राम कम हैं। यही वजह है कि मंडी के आसपास की कॉलोनियों के लोग बाजार या रेहड़ियों से सब्जी खरीदने की बजाय मंडी जाकर सप्ताह भर की सब्जियां खरीदकर पैसा बचा रहे हैं। इतना ही नहीं, प्याज और आलू के दाम में दस से 20 रुपये प्रति धड़ी (पांच किलोग्राम) पर बचा रहे हैं।
बाजारों में सब्जियों के दाम
सब्जी-------------------------दाम प्रति किलोग्राम
मटर---------------------------100 से 120
शिमला मिर्च---------------------60 से 100
भिस (कमल ककड़ी)-------------60 से 80
फूल गोभी-----------------------50 से 60
पत्ता गोभी-----------------------50 से 60
टिंडा---------------------------40 से 50
टमाटर 30 से 40
भिंडी---------------------------30 से 40
तोरी----------------------------30 से 40
बेंगन---------------------------30 से 40
करेला--------------------------30 से 50
खीरा---------------------------30 से 40
अरबी--------------------------30 से 40
पालक--------------------------30 से 40
मूली----------------------------30 से 40
कच्चा केला----------------------30 से 40
कद्दू---------------------------20 से 30
लहसुन-------------------------70 से 80
प्याज---------------------------20 से 30
हरि मिर्च------------------------35 से 40
अदरक-------------------------60 से 80
आलू---------------------------सौ से 160 रुपये के पांच किलो