{"_id":"5a1c685f4f1c1b70548bffe5","slug":"31511811167-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान को लेकर सीमेंट कारोबारियों के दो संगठन आमने सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान को लेकर सीमेंट कारोबारियों के दो संगठन आमने सामने
Updated Tue, 28 Nov 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदान को लेकर सीमेंट कारोबारियों के दो संगठन आमने सामने
सहारनपुर। नगरीय निकाय चुनाव में मतदान को लेकर सीमेंट व्यापारियों के दो संगठन आमने सामने आ गए है। एक ओर जहां दी सहारनपुर सीमेंट ट्रेडर्स एसोसिएशन मतदान करने की अपील के साथ ही मतदान जागरूकता अभियान भी चला रही है, वहीं सहारनपुर सीमेंट एसोसिएशन अपने खनन नहीं तो वोट नहीं के निर्णय पर डटा हुआ है।
वैध खनन उपलब्ध नहीं होने से कारोबार ठप होने से आहत सहारनपुर सीमेंट एसोसिएशन ने मतदान का बहिष्कार करने का निर्णय लिया हुआ है। उनका कहना है कि वैध खनन उपलब्ध नहीं होता है तो वोट भी नहीं दिया जाएगा। उनका तर्क है कि खनन सामग्री उपलब्ध नहीं होने से सीमेंट व्यापारियों से लेकर हजारों मजदूरों के सामने भी रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। अध्यक्ष हर्ष पौददार और महामंत्री विवेक शर्मा ने सोमवार को भी अपने स्टेंड पर कायम रहने को लेकर प्रेस नोट जारी किया है।
उधर, दी सहारनपुर सीमेंट ट्रेडर्स एसोसिएशन ने सोमवार को मतदान के प्रति जागरूकता अभियान भी चलाया। उन्होंने मतदाताओं से अधिक से अधिक मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करने का आह्वान किया। संरक्षक सुशील जैन, महामंत्री संजय भसीन, सुभाष अरोड़ा, राकेश अरोड़ा, महेंद्र अनेजा, राजीव अग्रवाल, मणिकांत चोपड़ा आदि ने दिल्ली रोड पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया।