{"_id":"5a19b6684f1c1b156b8b83d4","slug":"31511634536-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्वनी भारद्वाज को पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अश्वनी भारद्वाज को पदक
Updated Sat, 25 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेस्ट एएनओ कंपीटीशन में अश्वनी भारद्वाज को पदक
सहारनपुर। यूपी अपर महानिदेशक राष्ट्रीय कैडेट कोर निदेशालय की ओर से बेस्ट एएनओ कंपटीशन कराया गया। इसमें जेवी जैन इंटर कॉलेज के मेजर अश्वनी कुमार भारद्वाज (सीनियर डिवीजन एनसीसी) ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। लखनऊ के कैप्टन मनोज पांडेय हॉल में आयोजित समारोह में अपर महानिदेशक मेजर जनरल आरजीआर तिवारी ने अश्वनी भारद्वाज को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। अश्वनी की इस उपलब्धि से कॉलेज प्रबंधन, कॉलेज प्रशासन और एनसीसी से जुड़े लोगों ने खुशी जताई। प्रधानाचार्य अतुल कुमार जैन, सचिव कुलभूषण जैन, कर्नल बीपी हटवाल, मेजर रावत, मेजर मनोहर सिंह, अशोक पंवार, सुहेल अहमद, नवीन गुप्ता, परमेंद्र, राहुल आदि ने उन्हें बधाई दी।
----------------------------------
अंडर-14 क्रिकेट का ट्रायल 27 को
सहारनपुर, 25 नवंबर। अंडर-14 क्रिकेट टीम का चयन ट्रायल 27 नवंबर की सुबह दस बजे से डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। सहारनपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव लतीफुर्रहमान ने बताया कि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा जोनल क्रिकेट ट्रायल कराया जाना है। इसके तहत जिला स्तर पर ट्रायल 27 को होना है। जिन खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है, केवल वही ट्रायल में हिस्सा ले सकेंगे।
----------------------------------------
वालीबॉल का ट्रायल 28 को
सहारनपुर। राज्यस्तरीय जूनियर बालक वालीबॉल प्रतियोगिता एक से चार दिसंबर तक गाजियाबाद में होनी है। इसके लिए मंडलीय टीम का गठन किया जाना है। इसका ट्रायल 28 नवंबर की सुबह साढ़े दस बजे से डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। मंडलीय ट्रायल भी इसी दिन दोपहर 12 बजे होगा। बालिकाओं की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता पांच से आठ दिसंबर तक इलाहाबाद में होगी। टीम का चयन ट्रायल 30 नवंबर की सुबह साढ़े दस बजे से डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। मंडलीय ट्रायल दोपहर 12 बजे से होगा।
विज्ञापन
-----------------------------------------
कुश्ती का चयन ट्रायल पांच दिसंबर को
सहारनपुर। राज्य जूनियर बालक एवं बालिका कुश्ती प्रतियोगिता सात से दस दिसंबर तक गाजियाबाद में होगी। टीम के लिए चयन ट्रायल पांच दिसंबर की पूर्वाह्न 11 बजे से डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। खिलाड़ी की उम्र 18 से 20 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। ट्रायल के दौरान जन्म प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
------------------------------------
एप से उपस्थिति को शिक्षक तैयार नहीं
सहारनपुर। बेसिक शिक्षा विभाग ने एक एप जारी किया है। इसके जरिये शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज होगी। इसे लेकर शिक्षकों में खलबली है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने इसे व्यवहारिक रूप से गलत बताया है। जिलाध्यक्ष संदीप सिंह पंवार ने कहा कि एप से उपस्थिति लगाने में व्यवहारिक समस्याएं सामने आएंगी। सभी शिक्षकों के पास एंड्रॉयड फोन नहीं हैं। कई देहात क्षेत्रों में रेंज की समस्या है। दावा किया कि बेसिक शिक्षा परिषद से ऐसा कोई आदेश जारी नहीं हुआ है। यदि जिला स्तर पर ऐसा आदेश है तो यह अन्य विभागों में लागू क्यों नहीं हो रहा है। उन्होंने एप से उपस्थिति दर्ज करने के आदेश को निरस्त करने की मांग बीएसए से की। बैठक में राजीव यादव, अरविंद कुमार, अब्दुल नासिर, कामिल गौड़, नीरज कुमार, कृपाल मलिक, लोकवीर आदि मौजूद रहे।
----------------------------------
शूटिंग में आर्यन और अफीफा ने जीता सोना
सहारनपुर। दिल्ली में 16 से 21 नवंबर तक आयोजित हुई दस मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में सहारनपुर के आर्यन काम्बोज ने अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। उधर, अलीगढ़ में आयोजित शूटिंग प्रतियोगिता में सहारनपुर की अफीफा रिजवान ने स्वर्ण पदक हासिल किया। दोनों ही खिलाड़ी इगल आई शूटिंग एकेडमी के प्रशिक्षु हैं। सफलता से एकेडमी में खुशी की लहर है। विकास नैन ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी।