{"_id":"5a19b65e4f1c1bc45b8b8675","slug":"31511634526-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची से सात कॉलेज बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची से सात कॉलेज बाहर
Updated Sat, 25 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची से सात कॉलेज बाहर
सहारनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षाओं को नकल विहीन और निर्बाध संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। डीएम पीके पांडेय ने शनिवार को बैठक कर सभी एसडीएम को यूपी बोर्ड के लिए परीक्षा केंद्र बनाए गए कॉलेजों का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए। साथ ही सात प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों को सूची से बाहर करते हुए परीक्षा केंद्र न बनाए जाने के निर्देश दिए।
शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए डीएम पीके पांडेय ने वर्ष 2017-18 की यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के लिए निर्धारित परीक्षा केन्द्रों की समीक्षा की। निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी बदनाम व अधूरी तैयारी वाला विद्यालय परीक्षा केन्द्र न बन पाए। प्रस्तावित परीक्षा केन्द्रों का शिक्षा विभाग के अधिकारी भी भौतिक सत्यापन करें। उन्होंने कहा कि यदि निरीक्षण में कोई खामी मिलती है तो ऐसे विद्यालय को परीक्षा केन्द्र ना बनाया जाए। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के प्रस्तावित परीक्षा केन्द्रों में निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करें कि इन विद्यालयों में बाउंड्री वाल है अथवा नहीं, पानी, शौचालय, विद्युत व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे तथा फर्नीचर की समुचित व्यवस्था है। प्रस्तावित परीक्षा केन्द्रों में कमरों की दशा कैसी है। उन्होंने प्रस्तावित केंद्रों में से सात को बाहर कर दिया। इनमें सरस्वती इंटर कालेज बेहड़ा संदल सिंह, जे बी इंटर कॉलेज रजुपुरा, एपपीएस इंटर कॉलेज सहारनपुर, एसडी शांति देवी इंटर कॉलेज, नकुड़, अमर शहीद मेमोरियल कन्या इंटर कॉलेज सहारनपुर, एसडी सुमित्रा देवी हाई स्कूल लोदीपुर, राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय जौला डिडौली शामिल हैं। कुछ ही दिन पहले 84 प्रस्ताव परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की गई थी। बैठक में एडीएम-प्रशासन एसके दुबे, एसडीएम अमित कुमार, संगीता, राम बिलास यादव, राकेश गुप्ता, युगराज सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक राधा कृष्ण तिवारी आदि मौजूद रहे।