{"_id":"5a0201244f1c1b78548bb88f","slug":"31510080804-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागियों के तेवर के बाद बैकफुट पर भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागियों के तेवर के बाद बैकफुट पर भाजपा
Updated Wed, 08 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। बागियों के तेवर के बाद भाजपा बैकफुट पर नजर आ रही है। सहारनपुर पहुंचे नगर निगम चुनाव समिति भाजपा प्रभारी विजयपाल तोमर ने फिलहाल सिंबल वितरण पर रोक लगा दी है। उन्होंने पार्षद के टिकट न मिलने से नाराज हुए कार्यकर्ताओं को मनाने की बात कही है।
नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा हाईकमान 70 वार्डों में 51 पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। उम्मीदवारों की घोषणा होने के बाद टिकट न मिलने से नाराज पुराने कार्यकर्ता पार्टी हाईकमान के खिलाफ ही लामबंद हैं। कई कार्यकर्ता तो पार्टी उम्मीदवार के विरुद्घ निर्दलीय ही चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर चुके हैं। इन कार्यकर्ताओं ने नामांकन के लिए पर्चे भी खरीद लिए हैं।
मंगलवार को नगर निगम चुनाव समिति के प्रभारी विजयपाल तोमर सहारनपुर पहुंचे। उनके कार्यक्रम की सही जानकारी ना मिलने के कारण उनसे मिलने वाले कार्यकर्ता पूरे दिन परेशान रहे। गोपनीय तरीके से विजयपाल तोमर का कार्यक्रम रखा गया। महानगर कार्यकारिणी को डर था कि कई पार्टी के खिलाफ लामबंद हुए कार्यकर्ता विजयपाल तोमर के सामने हंगामा न करें। पंत विहार स्थित एक आवास में विजयपाल तोमर ने कहा कि टिकट ना मिलने से नाराज हुए सभी कार्यकर्ताओं को मना लिया जाएगा। फिलहाल सिंबल वितरण पर रोक लगा दी गई है। नामांकन प्रक्रिया से एक दिन पहले हाईकमान से विचार-विमर्श के बाद सिंबल दिए जाएंगे। पार्षद प्रत्याशियों की सूची में फेरबदल होने की अभी कोई संभावना नहीं है। बूथ सम्मलेन आयोजित करने की रुपरेखा तैयार की जाएगी। इस दौरान अमित गगनेजा, संजीव वालिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
19 वार्डों पर जल्द घोषित होंगे उम्मीदवार
सहारनपुर। नगर निगम के 51 वार्डों पर भाजपा अपने प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। बाकी 19 वार्डों पर जल्द उम्मीवारों की घोषणा की जाएगी। मंगलवार नगर निगम चुनाव समिति भाजपा के प्रभारी विजयपाल तोमर ने इन वार्डों से चुनाव लड़ने का आवेदन करने वाले कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। विजयपाल तोमर ने बताया कि कार्यकर्ताओं के आवेदन लेकर हाईकमान को भेज दिए गए हैं।