{"_id":"59f774484f1c1bca678b82dd","slug":"31509389384-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता अनुपालन के लिए समिति गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता अनुपालन के लिए समिति गठित
Updated Tue, 31 Oct 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आचार संहिता अनुपालन के लिए समिति गठित
सहारनपुर। जिलाधिकारी पीके पांडेय ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश के प्रभावी अनुपालन के लिए समितियों का गठन किया गया है। इसमें नगर निगम सहारनपुर के लिए नगर मजिस्ट्रेट, एसडीएम (सदर) सहारनपुर, क्षेत्राधिकारी पुलिस, नगर आयुक्त की ओर से नामित अधिकारी आचार सहिंता का अनुपालन कराएंगे। तहसीलवार समस्त नगरीय निकायों के लिए संबंधित एसडीएम, सीओ, तहसीलदार, अधिशासी अधिकारी की समिति बनाई गई है। समिति की निगरानी में प्रावधानों के तहत सियासी दलों को प्रचार-प्रसार के लिए पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर पूर्ण निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बरतते हुए निर्धारित विज्ञापन स्थलों पर सबको समान अवसर प्रदान करते हुए नियमानुसार स्थानाें का आवंटन करेंगे।
अवकाश पर लगाई रोक
सहारनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी पीके पाण्डेय ने समस्त विभागाध्यक्ष/कार्यालयध्यक्ष को निर्देशित किया है कि निर्वाचन की समाप्ति तक कोई भी अधिकारी मुख्यालय नही छोड़ेंगे और न ही कोई अवकाश देय होगा। यदि कोई अपरिहार्य स्थिति है तो उसके लिये जिला मजिस्ट्रेट से अनुमति लेना आवश्यक होगा।