{"_id":"59f7743c4f1c1b9f678b8222","slug":"31509389372-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ फिर पहुंचे आदर्श गांव सुखेड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ फिर पहुंचे आदर्श गांव सुखेड़ी
Updated Tue, 31 Oct 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएमओ फिर पहुंचे आदर्श गांव सुखेड़ी
गंगोह (सहारनपुर)। सीएमओ ने सोमवार को एक बार फिर से आदर्श गांव सुखेड़ी का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों से जानकारी लेकर स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
क्षेत्र का आदर्श गांव सुखेड़ी करीब 20 दिनों से बुखार से तप रहा है। इसके चलते प्रमुख सचिव, जिलाधिकारी और सीएमओ तक गांव का दौरा कर चुके हैं। जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ समेत स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है। फिलहाल बुखार कुछ नियंत्रण में नजर आ रहा है। सोमवार को एक बार फिर सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी ने गांव का दौरा किया। सीएमओ ने ग्रामीणों से बीमारियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए साथ ही ग्रामीणों से सफाई व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।