फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पेराई सत्र के लिए गन्ना क्षेत्र सुरक्षण आदेश जारी

पेराई सत्र के लिए गन्ना क्षेत्र सुरक्षण आदेश जारी

Tue, 31 Oct 2017 12:18 AM IST
Updated Tue, 31 Oct 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
पेराई सत्र के लिए गन्ना क्षेत्र सुरक्षण आदेश जारी
सहारनपुर। पेराई सत्र 2017-18 के लिए प्रदेश के गन्ना आयुक्त संजय भूसरेड्डी ने जनपद की चीनी मिलों के लिए गन्ना सुरक्षण आदेश जारी कर दिया है। इस बार सात वर्षों से बंद दया शुगर मिल को भी गन्ने का आवंटन हुआ है, जबकि जिले से उत्तराखंड की इकबालपुर चीनी मिल को गन्ना नहीं आवंटित किया गया है। इकबालपुर मिल ने अब तक गत सीजन में खरीदे गए गन्ने का 45 प्रतिशत गन्ना मूल्य भुगतान किया है। इस चीनी मिल से संबंधित किसानों ने इस वर्ष इकबालपुर को गन्ना आवंटन न कराए जाने के लिए अनुरोध किया गया था। दया शुगर मिल के संचालन होने तक, इस मिल क्षेत्र का गन्ना पूर्ववर्ती चीनी मिलों द्वारा खरीदा जाएगा, ताकि मिल क्षेत्र के किसानों को कोई असुविधा न हो। जिला गन्ना अधिकारी डॉ. आरडी द्विवेदी ने बताया कि सरसावा चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक के अनुरोध पर जुड़ी नीची नकुड़ प्रथम, खारीबांस, सढ़ौली प्रथम और पंचकुआं द्वितीय क्रय केंद्र शेरमऊ मिल को आवंटित किए गए हैं। देवबंद मिल का क्रय केंद्र बुड्ढाखेड़ा नानौता को आवंटित किया गया है। गन्ना आपूर्ति के दृष्टिगत नानौता चीनी मिल के क्रय केंद्र जगरौली द्वितीय, नंदपुर द्वितीय, चकवाली द्वितीय, जड़ौदा पांडा चतुर्थ और पंचम देवबंद को आवंटित किए गए हैं। देवबंद मिल के लिए शिमलाना मुस्तकम, जखवाला द्वितीय, नन्हेड़ा कला और चांदपुर कायस्थ नए क्रय केंद्र बनाए गए। शेरमऊ शुगर मिल से मिर्जापुर हटाकर गांगनौली को तथा घन्नाखंडी / हीराहेड़ी गांगनौली से हटाकर शेरमऊ को आवंटित किए गए हैं। गांगनौली चीनी मिल के क्रय केंद्र खेड़ा मुगल को विभाजित कर बिलासपुर नया केंद्र बना। देवबंद मिल के क्रय केंद्र मिर्जापुर को विभाजित कर मिर्जापुर द्वितीय गांगनौली को आवंटित किया गया है। शेरमऊ चीनी मिल में भगवानपुर क्रय केंद्र विभाजित कर दबकौला खुर्द नया केंद्र बनाया गया।
विज्ञापन


चीनी मिलों को गन्ना आवंटन की स्थिति
चीनी मिल - क्रय केंद्र रकबा हेक्टेयर में गन्ना लाख कुंतल में
सरसावा - 35 11138 78.18
नानौता - 55 18123 127.84
देवबंद - 117 28991 211.27
गांगनौली- 69 14971 105.74
शेरमऊ - 78 18042 127.76
गागलहेड़ी - 42 7503 52.67
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed