फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   गैस पाइप लीक होने से लगी आग, युवक झुलसा

गैस पाइप लीक होने से लगी आग, युवक झुलसा

Sat, 30 Sep 2017 01:15 AM IST
Updated Sat, 30 Sep 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
गैस पाइप लीक होने से लगी आग, युवक झुलसा
चिलकाना (सहारनपुर)। घर में रसोई गैस के चूल्हे पर चाय बनाते समय गैस पाइप लीक होने से आग लग गई, जिससे आग से घर का सामान जलकर नष्ट हो गया। चाय बनाने वाला युवक भी बुरी तरह झुलस गया।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर सुल्तानपुर कस्बे के मोहल्ला मंदिर जी निवासी विजय उर्फ पप्पू घर में गैस चूल्हे पर चाय बना रहा था। चाय बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर का पाइप लीक हो गया और उसने आग पकड़ ली। अचानक लगी आग से विजय उर्फ पप्पू बुरी तरह झुलस गया। पप्पू की मदद की पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तथा घर में लगी आग को मुश्किल से बुझाया। आग से घर में रखा सभी सामान जल गया। पड़ोसियों ने एंबुलेंस से पप्पू को सीएचसी भेजा। सीएचसी में किसी डाक्टर के न होने से पप्पू आधा घंटा एंबुलेंस में ही पड़ा रहा। फार्मेसिस्ट तथा अन्य कर्मचारियों ने प्राथमिक चिकित्सा देकर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गौरतलब है कि सीएसचसी में लंबे समय से कोई डाक्टर नहीं है। किसी भी तरह की दुर्घटना होने पर मरीजों को पहले सीएचसी लाया जाता है, लेकिन डाक्टर के अभाव में जिला अस्पताल भेज दिया जाता है। सीएचसी में डाक्टर न होने की वजह से कई मरीज तो जिला अस्पताल या अन्य अस्पतालों में ले जाते समय उपचार के अभाव में दम तोड़ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed