फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   रेलवे स्टेशन पर मंडलीय के अधिकारियों ने किया निरीक्षण

रेलवे स्टेशन पर मंडलीय के अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Thu, 28 Sep 2017 01:07 AM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर मंडलीय के अधिकारियों ने किया निरीक्षण
सहारनपुर। अंबाला मंडल के अधिकारियों ने सहारनपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया तो हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने बुकिंग एजेंसियों के बंद मिलने पर नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की। साथ ही अधिकारियों ने परिचालन संबंधी विभागों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बुधवार को दोपहर लगभग ढाई बजे मंडलीय परिचालन प्रबंधक सुधीर सिंह, सहायक वाणिज्यिक प्रबंधक अमरपाल सिंह तथा स्वास्थ्य निरीक्षक अनिल मनकोटिया अपनी टीम के साथ सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। टीम के पहुंचते ही रेलवे स्टेशन पर हड़कंप की स्थिति बन गई। हालांकि उनके आने की पहले ही सूचना पहुंच गई थी। जिसके चलते रेलवे स्टेशन पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में अधिकारी जुटे रहे। स्टेशन पर मौजूद कुछ अधिकारी अपनी खामियों को छुपाने का प्रयास करते रहे। हालांकि अधिकारी अधिक देर नहीं रुके। उन्होंने स्टेशन पर परिचालन संबंधी कार्यालयों का निरीक्षण किया और दिशा निर्देश दिए। इसके अलावा स्टेशन के आसपास बुकिंग एजेंसियों का निरीक्षण किया। जिसमें कुछ बुकिंग एजेंसियां बंद मिली। जिस पर अधिकारियों ने स्टेशन पर मौजूद अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है। लगभग साढ़े चार बजे अधिकारी निरीक्षण करने के बाद जन शताब्दी एक्सप्रेस से अंबाला के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed