{"_id":"59b6d9fd4f1c1b30698b4648","slug":"31505155581-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"म्यांमार के रोहिंग्या मुसलमानों के पक्ष में विरोध प्रदर्शनों पर रोक लगाए सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
म्यांमार के रोहिंग्या मुसलमानों के पक्ष में विरोध प्रदर्शनों पर रोक लगाए सरकार
Updated Tue, 12 Sep 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। म्यांमार के रोहिंग्या मुसलमानों के पक्ष में विशेष समुदाय द्वारा विरोध प्रदर्शन किए जाने की बजरंग दल और विहिप ने कड़ी निंदा की है। कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन से विरोध प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
सोमवार को शास्त्री चौक पर बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद की संयुक्त बैठक में विकास त्यागी ने कहा कि जनपद में धारा 144 लगी है। बावजूद इसके विशेष समुदाय के कुछ लोगों द्वारा म्यांमार के मुसलमानों के पक्ष में विरोध प्रदर्शन किया गया। सरकार को चाहिए कि वह रोहिंग्या शरणार्थियों को तुरंत बाहर का रास्ता दिखाए। विकास त्यागी ने कहा कि जो लोग रोहिंग्या मुसलमानों की चिंता करके प्रदर्शन कर रहे हैं उन लोगों ने कभी कश्मीरी हिंदुओं के लिए विरोध प्रदर्शन नहीं किया, जो अपने ही देश में शरणार्थी बने हुए हैं। भारत सरकार को केवल रोहिंग्या मुसलमानों को ही नहीं बल्कि ऐसे सभी लोगों को बाहर का रास्ता दिखाए जो अन्य देशों से यहां आकर बसे हैं। विकास त्यागी ने सरकार से मांग की कि वह म्यांमार सरकार के विरुद्ध प्रदर्शनों पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए। उन लोगों पर कार्रवाई करें, जो लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। अध्यक्षता विपिन गर्ग व संचालन हरीश शर्मा ने किया। इस मौके पर सतीश चौधरी, अमित चौधरी, अक्षय धीमान, चंदकिरण, सन्नी त्यागी, अभिनव कौशिक, अंकित त्यागी, ललित सैनी, संजीव चौधरी, कुलदीप सैनी, अनिल, अमित त्यागी आदि मौजूद रहे।