{"_id":"5991f2204f1c1bc8338b466a","slug":"31502736928-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राधा-कृष्ण के वेश में सजे बच्चों की नृत्य व नाटिकाओं ने मन मोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राधा-कृष्ण के वेश में सजे बच्चों की नृत्य व नाटिकाओं ने मन मोहा
Updated Tue, 15 Aug 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें बच्चों ने नृत्य और नाटिकाओं का मंचन कर सबका मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संरक्षक हरि सिंह सैनी ने किया। तदोपरांत भगवान श्री कृष्ण के जीवन से संबंधित नृत्य नाटिका का मंचन किया गया। छात्रों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भगत सिंह सदन के कृष, पायल और प्रियंका प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। उप प्रबंधक हरप्रसाद सैनी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। वह सोलह कलाओं में निपुण थे जो सभी व्यक्तियों को जीवन जीने का मार्ग सिखाती है। प्रधानाचार्य रूपेश सैनी ने प्रतिभागी छात्रों को उपहार देकर सम्मानित किया। संचालन सुनीता तोमर ने किया। कार्यक्रम में शिवकुमार सैनी, वीके त्यागी, देवेंद्र प्रजापति, राजी शर्मा, सपना गुप्ता, मेहनाज, गुलनाज, मुर्सलीन आदि रहे। उधर, कैलाशपुरम कालोनी स्थित किड्ज जोन प्ले स्कूल में जन्माष्टमी उत्सव हर्षोल्लास से मनाया। इसमें जिनिशा, केशव, अकांक्षा, आरना, अभय, अविका, गोपिका, अंशिका, प्रणव, मनरूप आदि ने राधा-कृष्ण की वेशभूषा में प्रस्तुति दी।