{"_id":"59779cf34f1c1bd80f8b45b3","slug":"31501011187-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीज त्योहार पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन, छात्राएं पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीज त्योहार पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन, छात्राएं पुरस्कृत
Updated Wed, 26 Jul 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीज पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन, छात्राएं पुरस्कृत
देवबंद (सहारनपुर)। आरके पब्लिक स्कूल में तीज पर्व के उपलक्ष्य में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रबंधक कविता चौहान ने फीता काटकर किया। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी गई। जिसमें छात्र छात्राओं ने तीज के लोक गीतों पर जमकर नृत्य किया। इसके उपरांत विद्यालय स्टॉफ व छात्राओं ने झूला झूला। कार्यक्रम के अंत में मेहंदी प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया गया। जिसमें विजयी रहीं छात्राओं को विद्यालय के चेयरमैन राजेश चौहान व डा. कुलदीप राणा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य एके सिंह समेत विद्यालय स्टॉफ मौजूद रहा।