{"_id":"595d37964f1c1b481d8b4636","slug":"31499281302-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार के आईटीआई विरोधी फैसले का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार के आईटीआई विरोधी फैसले का विरोध
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। उप्र प्राइवेट आईटीआई मैनेजमेंट एसोसिएशन की बैठक में केंद्र सरकार के आईटीआई विरोधी फैसले का विरोध किया। आईटीआई संचालकों ने चेतावनी दी कि सरकार ने अपनी नीतियों में सुधार नहीं किया तो आईटीआई में तालाबंदी कर विरोध किया जाएगा।
नवादा रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक में मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार की मंशा निजी आईटीआई को बंद कर कुछ औद्योगिक घरों को आईटीआई खुलवाकर वर्ल्ड बैंक से प्राप्त धनराशि देकर लाभ पहुंचाने की है। जिसे एसोसिएशन कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। इसके लिए पूरा आईटीआई संगठन एकजुट होकर सरकार की गलत नीतियों का विरोध करेगा। इस संबंध में सात जुलाई को सुबह 11 बजे संयुक्त निदेशक के माध्यम से अपनी मांगों के समर्थन में एक ज्ञापन केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रुडी और प्रधानमंत्री को दिया जाएगा। मंडल महामंत्री कुलदीप सिंह ने कहा कि हमारे संस्थानों ने भी डीजीटी से सभी मानक पूर्ण करके मान्यता ली है। हम बिना किसी सरकारी सहायता के निजी स्त्रोतों द्वारा ग्रामीण परिवेश में बच्चों को तकनीकी शिक्षा प्रदान कर सरकार के मेक इन इंडिया कार्यक्रम में योगदान दे रहे हैं। सरकार को चाहिए कि हमें वित्तीय सहायता देकर और अधिक सुदृढ़ बनाए, लेकिन यदि केंद्र सरकार अनावश्यक जांच के नाम पर निजी आईटीआई का शोषण करती रहेगी तो आईटीआई में तालाबंदी कर सड़कों पर आकर सरकार की नीतियों के विरुद्घ प्रदर्शन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार जायसवाल ने कहा कि आज केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण बिहार और उत्तर प्रदेश में जौनपुर, मथुरा, इलाहाबाद, आगरा, वाराणसी के सभी निजी आईटीआई में तालाबंदी कर सरकार के फैसले का विरोध किया जा रहा हैँ। जल्द ही सहारनपुर में भी तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान राजीव रोहिल, मनोज कुमार, अश्वनी जैन, वीके सिंह, मनोज चौधरी, अनिल सैनी, संजय गुप्ता, सोनवीर सिंह, विजय शंकर, अजय, पवन राठौर, अंकुश मित्तल, पंकज सैनी, रमन भारती, संजय चौधरी, अनिल अग्रवाल, राजकुमार, मुकुल, नरेश शर्मा, रमित आदि मौजूद रहे।