{"_id":"595d34cc4f1c1b230c8b45d8","slug":"31499280588-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"55 यात्रियों का जत्था बाबा बर्फानी के दर्शन को रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
55 यात्रियों का जत्था बाबा बर्फानी के दर्शन को रवाना
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
55 यात्रियों का जत्था बाबा बर्फानी के दर्शन को रवाना
बड़गांव (सहारनपुर)। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अमरनाथ यात्रियों का जत्था बुधवार को कसबे से रवाना हुआ। आठ जुलाई को ये जत्था पवित्र गुफा अमरनाथ के दर्शन करेगा। कस्बे व आसपास के 55 यात्रियों के जत्थे को बर्फानी बाबा कमेटी के अध्यक्ष ठा. नकली सिंह ने लड्डू खिलाकर रवाना किया। उन्होंने सभी यात्रियों के लिए शुभ यात्रा की कामना की। इससे पहले सभी यात्रियों ने मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ किया। पंडित विनोद कुमार व मुकेश शर्मा ने यज्ञ संपन्न कराया। जत्थे के अध्यक्ष रिषीपाल सिंह ने बताया कि जत्था पहलगाम, पिस्सू टाप, शेषनाग झील के रास्ते पैदल ही अमरनाथ बाबा के दर्शन करेगा। जत्थे में अशोक कुमार, जनेश राणा, सहेंद्र सिंह, निक्की शर्मा, रामनाथ शर्मा, सुखपाल शर्मा, बिजेंद्र कुमार, रामपाल, सोमपाल, काला, काक्का सहित 55 यात्री रवाना हुए।