फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ब्लड के लिए अब नहीं भटकना पड़ेगा

ब्लड के लिए अब नहीं भटकना पड़ेगा

Sat, 24 Jun 2017 01:27 AM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
ब्लड के लिए अब नहीं भटकना पड़ेगा
ब्लड के लिए अब नहीं भटकना पड़ेगा
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने देवबंद स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लड स्टोरेज यूनिट की व्यवस्था करा दी है। इसका उद्घाटन शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक कुंवर ब्रिजेश सिंह ने फीता काटकर किया।
कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि चुनाव के समय उनका सबसे पहला वादा सीएचसी में ब्लड बैंक की स्थापना कराने का था, जिसको पूरा करा दिया गया है। अब लोगों को ब्लड के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। सीएमओ डा. बीएस सोढ़ी ने कहा कि देवबंदवासियों की लंबे समय से चली आ रही ब्लड बैंक स्थापना की मांग को सरकार ने पूरा करा दिया है। उन्होंने चिकित्सकों को सेवाभाव से कार्य करने की नसीहत दी। भाजपा नगराध्यक्ष गजराज राणा ने प्रदेश सरकार का आभार जताते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार का विकास का मंत्र देश की जनता के जीवन में परिवर्तन लाने वाला होगा। चौतरफा विकास और व्यवस्था परिवर्तन जनता के लिए कल्याणकारी होंगे। चिकित्सा अधीक्षक डा. वीके मिश्रा ने बताया कि ब्लड बैंक की छोटी शाखा ब्लड स्टोरेज यूनिट है। जिसकी स्थापना क्षेत्रीय विधायक के प्रयासों से हुई है। उन्होंने बताया कि देवबंद सीएचसी में प्रतिवर्ष 2000 यूनिट ब्लड खर्च करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

अब गंभीर मरीजों को सीएचसी में ही खून चढ़ाया जाएगा। अध्यक्षता योगेंद्र गोयल और संचालन अरूण गुप्ता ने किया। नितिन राणा, पंकज त्यागी, आनंद वर्मा, पवन धीमान, मोहनलाल कोरी, विपिन गर्ग, आशुतोष गुप्ता, अर्जुन सिंघल, अजय गर्ग, विकास त्यागी, ईशान गौड़, नरेश शर्मा, दीपक त्यागी आदि ने सीएचसी में ब्लड बैंक की स्थापना किए जाने पर योगी सरकार का आभार जताते हुए खुशी का इजहार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed