फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   306 farmers affected by floods will get compensation of 17.25 lakhs

जनपद के 306 किसानों को मिलेगा 17.25 लाख का मुआवजा

Thu, 10 Nov 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
306 farmers affected by floods will get compensation of 17.25 lakhs
सहारनपुर। हथनीकुंड बैराज से यमुना नदी में बरसात के दौरान आई बाढ़ से नकुड और सदर तहसील के चार गांवों में हुए कृषि भूमि कटान से 306 किसानों की फसलें क्षतिग्रस्त हुई हैं। शासन ने प्रभावित किसानों को सहायता देने के लिए 17,25,986 रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।
विज्ञापन

बरसात के दौरान हथनी कुंड बैराज से यमुना नदी में अधिक मात्रा में पानी छोड़ा गया। इस पानी से भूमि कटान होने के साथ ही गन्ना सहित अन्य फसलों को नुकसान भी पहुंचा। सर्वे में सामने आया कि नकुड तहसील के ढिक्का कलां एवं ढिक्का खुर्द और सदर तहसील के टोडरपुर एवं मंझार गांव में भूमि कटान हुआ और फसलें प्रभावित हुई हैं। प्रभावित क्षेत्रफल करीब 171976 हेक्टेयर है। शासन ने इस नुकसान से प्रभावित 306 किसानों के लिए 17,25,986 रुपये का मुआवजा स्वीकृत किया है।
विज्ञापन

किसानों के बैंक खातों भेजी जाएगी सहायता राशि
हथनी कुंड बैराज से छोडे गए अधिक पानी की वजह से चार गांवों में फसलें प्रभावित हुई थीं। इसको लेकर शासन ने मुआवजे के लिए की धनराशि स्वीकृत हो गई है। इसी सप्ताह मुआवजा राशि प्रभावित किसानों के बैंक खातों में भेज दी जाएगी। रजनीश कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व।
विज्ञापन
विज्ञापन

नुकसान की स्थिति एवं मुआवजा --
गांव किसान मुआवजा
ढिक्का कलां 107 5,35,000 रुपये
ढिक्का खुर्द 45 4,13,104 रुपये
टोडरपुर 70 3,50, 000 रुपये
मंझार 84 4,27,882 रुपये
नोट: आपदा विभाग के आंकड़ों के अनुसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed