फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   300 private buses will run

ग्रामीण मार्गों पर अब दौड़ेंगी 300 निजी बसें

Wed, 30 Sep 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
300 private buses will run
ग्रामीण मार्गों पर अब दौड़ेंगी 300 निजी बसें
विज्ञापन

सहारनपुर। कोरोना काल से अब तक ग्रामीण मार्गों पर निजी बसों का संचालन न होने से बेहाल यात्रियों को बड़ी राहत मिलने वाली है। जिले के ऐसे मार्गों पर अब 300 से अधिक निजी बसें चल पाएंगी। कर में छूट और परमिट सरेंडर में तीन माह की रियायत अवधि पूरी होने पर इन निजी बसों के परमिट बहाल किए जा रहे हैं। एक अक्तूबर से इन बसों का पहले की तरह संचालन शुरू हो जाएगा। इससे हजारों ग्रामीण यात्रियों का सफर आसान होगा।
कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन से आर्थिक स्थिति खराब होने पर 400 से भी अधिक निजी बस संचालकों ने परमिट सरेंडर कर दिए थे। अनलॉक शुरू होने और टैक्स में छूट के बाद भी 100 बसों का ही संचालन हो पा रहा था। सहारनपुर से विकास नगर और सहारनपुर से मुजफ्फरनगर मार्ग को छोड़कर कुछ मार्गों पर तो पांच से 15 बसें तक ही चल रहीं थीं। अब परमिट बहाली के बाद करीब 200 और निजी बसों के संचालन की संभावना जताई गई है। इससे ग्रामीण मार्गों पर निजी बसों की संख्या बढ़ जाएगी। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) आरपी मिश्रा ने बताया कि बसों का संचालन शुरू होने से यात्रियों को राहत मिलेगी तो विभाग के राजस्व में बढ़ोतरी होगी। निजी बसों से टैक्स, बीमा, फिटनेस जैसी प्रक्रिया से राजस्व हासिल होता है।
विज्ञापन

----------
इन प्रमुख मार्गों पर बढ़ेंगी निजी बसें
- सहारनपुर-चिलकाना मार्ग पर सात की जगह 48 बसें चलेंगी
- सहारनपुर-शाकंभरी देवी मार्ग पर 15 की जगह 25 बसें चलेंगी
- सहारनपुर-जड़ौदा पांडा मार्ग पर पांच की जगह 20 बसें चलेंगी
- सुंदरपुर-शाकंभरी देवी मार्ग पर चार की जगह 20 बसें चलेंगी
- सहारनपुर-विकास नगर मार्ग पर 50 की जगह 90 बसें चलेंगी
- सहारनपुर-नागल-देवबंद बरला मार्ग पर चार की जगह 21 बसें चलेंगी
- सहारनपुर-झबरेड़ा मार्ग पर पांच की जगह 15 बसें चलेंगी
- इनके अलावा अन्य मार्गों पर भी बसों की संख्या बढ़ सकेगी
---------
अनफिट होेने के कारण 60 बसों को हरी झंडी नहीं
- बसों की निर्धारित आयु सीमा पूरी होने और अनफिट श्रेणी होने के कारण 60 बसों को फिलहाल संचान के लिए हरी झंडी नहीं मिली है। कुछ बसों को बीमा सहित अन्य जरूरी दस्तावेज पूरा न होने के कारण अभी संचालन पर रोक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
मैकेनिक और व्यापारियों को भी होगा भला
- जनपदीय बस आपरेटर्स संघर्ष समिति के सचिव मुकेश त्यागी कहते हैं कि ग्रामीण मार्गों पर निजी बसों का संचालन बढ़ने से यात्रियों के साथ ही चालक, परिचालक, मैकेनिक, आटो पार्ट्स सहित इस व्यवसाय से जुड़े अन्य लोगों का भी भला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed