{"_id":"680dce12cbbc4f0a530bef0b","slug":"3-dead-in-saharanpur-the-bodies-of-the-dead-were-hanging-on-trees-100-meters-away-2025-04-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर में 3 की मौत: 100 मीटर दूर पेड़ों पर लटके मिले मृतकों के चीथड़े, बोरों में इकट्ठा करते रहे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर में 3 की मौत: 100 मीटर दूर पेड़ों पर लटके मिले मृतकों के चीथड़े, बोरों में इकट्ठा करते रहे परिजन
Sun, 27 Apr 2025 11:59 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 27 Apr 2025 11:59 AM IST
सार
सहारनपुर में पटाखा फैक्टरी में जबरदस्त विस्फोट हुआ। पूरी बिल्डिंग धराशायी हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए। गुस्साए लोगों की पुलिस के साथ हाथापाई भी हो गई।
विज्ञापन
विशाल, विकास और राहुल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित निहालखेड़ी गांव में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट हो गया। इसमें तीन कर्मचारियों की मौके पर मौत हो गई। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि तीनों कर्मचारियों के शरीर के चीथड़े 100 से 150 मीटर दूर पेड़ों पर लटके और खेतों में पड़े मिले।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों और पुलिसकर्मियों ने इन्हें समेटकर बोरों में भरा। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। भीड़ की पुलिस के साथ हाथापाई हुई। इसमें एक दरोगा की वर्दी फट गई। पुलिस ने फैक्टरी मालिक और उसके दो बेटों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार सुबह साढ़े छह बजे हादसा हुआ। निहालखेड़ी गांव के बाहर नफीस की पटाखा फैक्टरी है। सुबह साढ़े आठ बजे शिफ्ट बदलने से पहले पटाखा फैक्टरी में विस्फोट हो गया। इससे फैक्टरी की बिल्डिंग धराशायी हो गई, जबकि काम कर रहे कई कर्मचारियों के शरीर के चीथड़े दूर तक फैल गए। वहां ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
खेतों में पड़े शवों के चीथड़े समेटते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
डीएम मनीष बंसल, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, एडीएम (ई) अर्चना द्विवेदी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। डीएम मनीष बंसल ने हादसे में तीन युवकों की मौत की पुष्टि की है।
यह भी पढ़ें...
पहलगाम आतंकी हमला: बच्चों को अकेले नहीं भेजूंगी पाकिस्तान, अमृतसर से वापस लौटी सना, जानें पूरा मामला
यह भी पढ़ें...
पहलगाम आतंकी हमला: बच्चों को अकेले नहीं भेजूंगी पाकिस्तान, अमृतसर से वापस लौटी सना, जानें पूरा मामला
विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
इसमें फतेहपुर गांव निवासी रामकुमार का पुत्र राहुल उर्फ काका (24), गुनारसा गांव निवासी संदीप कुमार का पुत्र विशाल (25) और जड़ौदा जट्ट गांव निवासी राजबल का पुत्र विकास कश्यप (19) शामिल हैं। कई लोग घायल बताए गए हैं।
फैक्टरी के एक कमरे का ये हाल हो गया।
- फोटो : अमर उजाला
इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सुबह नौ बजे दिल्ली-देहरादून हाईवे पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने शवों के अवशेष बोरों में भरकर पास ही रेलवे लाइन पर ले जाकर डाल दिए।
पुलिस के साथ हाथापाई करते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
इससे ग्रामीण भड़क गए। उनकी पुलिस के साथ हाथापाई भी हुई। इसमें मकबरा पुलिस चौकी इंचार्ज की वर्दी फट गई, जबकि निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार के साथ भी हाथापाई की गई।
पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया, जिसके बाद उचित कार्रवाई और मुआवजे का आश्वासन देकर साढ़े तीन घंटे बाद जाम खोला गया।
पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया, जिसके बाद उचित कार्रवाई और मुआवजे का आश्वासन देकर साढ़े तीन घंटे बाद जाम खोला गया।
मृतक राहुल का पिता।
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने फैक्टरी मालिक पर केस दर्ज कर लिया है। आरोप है कि लाइसेंस छोटे पटाखों का था, लेकिन बड़े पटाखे भी बनाए जा रहे थे, जिस कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने फैक्टरी मालिक नफीस और उसके दो बेटे कासिफ व नदीम को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार फैक्टरी मालिक और उसके दो बेटै।
- फोटो : अमर उजाला
ये बोले डीएम
प्राथमिक तौर पर पता चला है कि फैक्टरी संचालक के पास पटाखे बनाने का लाइसेंस था, लेकिन किस तरह के पटाखे बनाए जा रहे थे, जिससे विस्फोट हुआ इसकी जांच की जा रही है।
- मनीष बंसल, डीएम
प्राथमिक तौर पर पता चला है कि फैक्टरी संचालक के पास पटाखे बनाने का लाइसेंस था, लेकिन किस तरह के पटाखे बनाए जा रहे थे, जिससे विस्फोट हुआ इसकी जांच की जा रही है।
- मनीष बंसल, डीएम