फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Pahalgam attack: Will not send children alone to Pakistan, Sana returns from Amritsar, know the matter

पहलगाम आतंकी हमला: बच्चों को अकेले नहीं भेजूंगी पाकिस्तान, अमृतसर से वापस लौटी सना, जानें पूरा मामला

Sun, 27 Apr 2025 11:04 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 27 Apr 2025 11:04 AM IST
सार

मेरठ के सरधना निवासी सना की शादी पाकिस्तान में हुई थी। वह अपने दोनों बच्चों के साथ 40 दिन के वीजा पर भारत आई हुई है। विदेश मंत्रालय ने बच्चों का वीजा रद्द कर दिया है, जबकि सना को यहीं रहने की अनुमति दी है।  

विज्ञापन
Pahalgam attack: Will not send children alone to Pakistan, Sana returns from Amritsar, know the matter
सना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में सरधना के घोसियान मोहल्ला निवासी सना ने अपने बच्चों को अकेले पाकिस्तान भेजने से इंकार कर दिया है। सना का वीजा भारत का और उसके बच्चों का पाकिस्तान का है। विदेश मंत्रालय ने सना को भारत और उसके बच्चों को पाकिस्तान भेजने की मंजूरी दी है। महिला ने नाराजगी जताकर आपत्ति दर्ज कराई है। अब महिला दोनों बच्चों संग अपने मायके सरधना वापस लौट आई है। विदेश मंत्रालय के अगले आदेश तक महिला और उसके बच्चे भारत में रहेंगे।
विज्ञापन

 

पुलिस के मुताबिक घोसियान मोहल्ला निवासी पीरूद्दीन की बेटी सना की शादी 2020 में पाकिस्तान के कराची में हुई थी। सना के तीन साल का बेटा और छह महीने की बेटी है। सरधना में मायके में 26 अप्रैल को एक शादी का कार्यक्रम था, जिसमें सना अपने दोनों बच्चों के साथ 40 दिन के वीजा पर भारत आ गई। 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ। इसके चलते पाकिस्तान से दो माह या उससे कम वीजा पर आए लोगों को वापस उनके देश भेजने का सिलसिला भारत में चल रहा है। सना और उसके दोनों बच्चों को पाकिस्तान भेजने की तैयारी सुरक्षा एजेंसियों ने कर ली। शुक्रवार को तीनों को अमृतसर भेजा गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेश मंत्रालय ने सना को भारत और उसके दोनों बच्चों को पाकिस्तान भेजने की सहमति दी। सना ने अपने दोनों बच्चों को अकेले पाकिस्तान भेजने से इंकार कर दिया। महिला ने कहा है कि मैं भी पाकिस्तान से अपने बच्चों के साथ आई हूं। बच्चों के साथ मुझे भी पाकिस्तान भेजने की इजाजत दीजिए, अन्यथा मैं अपने बच्चों के साथ भारत में ही रहूंगी। जिस पर विदेश मंत्रालय ने महिला और उसके दोनों बच्चों को पाकिस्तान भेजने के निर्णय पर विचार करने की बात कही है। सना अपने बच्चों के साथ वापस सरधना अपने मायके लौट आई है। शनिवार को महिला ने बच्चों के साथ शादी कार्यक्रम में उपस्थित रही।
 
विज्ञापन

मैं जहां रहूंगी, वहीं रहेंगे बच्चे
सना का कहना है कि उसके बच्चों के पिता पाकिस्तान में हैं। अमृतसर वाघा बॉर्डर पर महिला ने अधिकारियों से गुहार लगाई कि भारत में रहने का अभी 32 दिन का वीजा बचा हुआ है। बच्चों को उसके साथ पाकिस्तान भेजा जाए। अधिकारियों ने सना को बताया कि उच्च अधिकारियों से बात करेंगे, जिसके बाद सना अपने दोनों बच्चों के साथ वापस सरधना लौट आई। सना ने कहा कि मैं बच्चों को अपने बिना पाकिस्तान नहीं भेज सकती। फिलहाल मैं जहां रहूंगी, बच्चे भी वहीं रहेंगे।
 

दो महीने वाले वीजा रद्द
खुफिया विभाग ने दो महीने या उससे कम समय वाले वीजा पर पाकिस्तान से मेरठ आए लोगों की संख्या सिर्फ तीन बताई है। शुक्रवार देररात तक तीनों को पाकिस्तान भेजने की बात सामने आई थी। दो महीने से ऊपर रहने वाले पाकिस्तान के लोगों की भी खुफिया विभाग ने रिपोर्ट तैयार की है। उनको पाकिस्तान भेजना है या नहीं, इसको लेकर अभी मंथन चल रहा है। सरकार के अगले निर्देश के बाद ही कार्रवाई सुनिश्चित होगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed