फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   3.31 lakh farmers will have to do e-KYC in the district

3.31 लाख किसानों को कराना होगा ई-केवाईसी

Tue, 21 Dec 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
3.31 lakh farmers will have to do e-KYC in the district
सहारनपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पाने वाले जनपद के 3.31 लाख किसानों को अब ई-केवाईसी कराना अनिवार्य होगा। ऐसा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में फर्जीवाडे़ को रोकने के लिए किया जा रहा है। ऐसा नहीं करने वाले किसानों की सम्मान निधि को रोका जा सकता है।
विज्ञापन

भारत सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को प्रतिवर्ष छह हजार रुपये की धनराशि दी जाती है। इसके तहत वर्ष में तीन बार दो-दो हजार रुपये पंजीकृत किसानों के बैंक खातों में आते हैं। जनपद में 3.31 लाख किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पंजीकृृत हैं। अब किसानों के खाते में जल्द ही दसवीं किस्त आने वाली है। पिछले दिनों कृषि निदेशालय के आदेश पर कराए गए सर्वे में करीब 20 हजार किसान ऐसे मिले थे, जो अपात्र होने के बावजूद भी सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे थे। इनमें आयकर दाता, भूमिहीन, सरकारी नौकरी, पेंशनर, पति- पत्नी और मृतक तक के खातों में सम्मान निधि पहुंच रही थी। इस पर कृषि विभाग ने न सिर्फ उनकी सम्मान निधि को रोक दिया, बल्कि उनसे इस योजना के तहत दी गई धनराशि की वसूली शुरू कर दी। अब सम्मान निधि में हो रहे फर्जीवाडे पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने योजना में बदलाव करते हुए किसानों के लिए ई-केवाईसी को अनिवार्य कर दिया है।
विज्ञापन

किसान ऐसे कराएं ई-केवाईसी
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पाने वाले किसान अपने लैपटॉप, मोबाइल से स्वयं भी ई-केवाईसी कर सकते हैं। इसके अलावा किसान जनसेवा केंद्र पर जाकर भी इसे करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें सम्मान निधि के पोर्टल पर जाना होगा। इसमें किसान के आधार नंबर से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। जिससे ई-केवाईसी संपन्न हो जाएगी। यदि मोबाइल पर ओटीपी नंबर नहीं आया तो सम्मान निधि की किस्त अटक सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पाने एवं नया पंजीकरण कराने वाले किसानों के लिए अब ई-केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके लिए किसान को अपना बायोमैट्रिक प्रमाण देना होगा। सम्मान निधि पोर्टल पर डिटेल भरने के बाद उनके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर ही ओटीपी नंबर आएगा। इसके बाद ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। - डॉक्टर राकेश कुमार, उप निदेशक कृषि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed