फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   27 police personnel including a sub-inspector suspended for negligence in duty

Saharanpur News: ड्यूटी में लापरवाही पर दरोगा समेत 27 पुलिस कर्मी निलंबित

Sat, 12 Jul 2025 11:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 12 Jul 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
27 police personnel including a sub-inspector suspended for negligence in duty
सहारनपुर। सावन माह की कांवड़ यात्रा में ड्यूटी से गायब रहने वाले एक दरोगा समेत 27 पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने निलंबित किया है। यह कार्रवाई बिना अनुमति अनुपस्थित रहने, ड्यूटी में अनुशासनहीनता और लापरवाही बरतने पर की है।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है। वहीं हरिद्वार से कांवड़ लेकर आने वाले शिवभक्तों की संख्या बढ़ रही है। आने वाले दिनों में संख्या और अधिक बढ़ेगी। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों की कांवड़ यात्रा में ड्यूटी लगाई गई है। एसएसपी आशीष तिवारी कांवड़ मार्गों का निरीक्षण कर रहे हैं। निरीक्षण ने दौरान पाया कि कुछ पुलिसकर्मी ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में एसएसपी ने ड्यूटी में अनुशासनहीनता और लापरवाही बरतने पर एक दरोगा, 10 हेड कांस्टेबल, 13 कांस्टेबल और तीन अनुचर को निलंबित किया है। एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि कांवड़ यात्रा में इस प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

------
-- यह हुए निलंबित
दरोगा रविन्द्र मलिक, महिला हेड कांस्टेबल प्रीति, अंशु, साईस्ता, सतेंद्र सिंह, संजीव कुमार, अमित कुमार, प्रवेश कुमार, अजेश कुमार, राकेश कुमार और जोनी कुमार शामिल हैं। इसी प्रकार कांस्टेबल दीपक माथुर, रवि चौहान, रवेन्द्र कुमार, गौरव कुमार, पवन कुमार, देवेन्द्र शर्मा, सूरज आर्य, अमित कुमार, कपिल देव, मुकेश, राहुल, आकाश सिंह, कोशिन्द्र, अनुचर सुधीर कुमार, अभिषेक शर्मा और सुनील कुमार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed