{"_id":"5a905b254f1c1bef7b8b920f","slug":"27-feet-high-statue-of-lord-pushpadant-s-jalabhishek","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान पुष्पदंत की 27 फीट ऊंची मूर्ति का जलाभिषेक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान पुष्पदंत की 27 फीट ऊंची मूर्ति का जलाभिषेक
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
Updated Fri, 23 Feb 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
भगवान पुष्पदंत की मूर्ति का जलाभिषेक करते श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सहारनपुर के नानौता नगर स्थित निर्मलायतन भवन में भगवान पुष्पदंत की विश्व की सबसे ऊंची 27 फीट खडगासन मूर्ति का 1008 कलशों द्वारा जलाभिषेक किया गया। खडगासन मूर्ति पर जलाभिषेक के साथ ही निर्मलायतन भवन में चल रहा पंचकल्याणक कार्यक्रम संपन्न हो गया। प्रतिमा पर जलाभिषेक आगामी 7 दिनों तक जारी रहेगा।
सहारनपुर रोड स्थित श्री दिगंबर जैन गुरु तीर्थ भवन निर्मलायतन जैनाचार्य 108 श्री निर्मल सागर जी के आशीर्वाद से 108 श्री नयन सागर जी महाराज के पवित्र सानिध्य में 17 फरवरी से पंचकल्याणक कार्यक्रम आरंभ किया गया था, जो शुक्रवार को भगवान पुष्पदंत की मूर्ति के जलाभिषेक के साथ संपन्न हो गया।
दिन का आरंभ महाराज श्री के आशीर्वाद से पूजा-हवन के साथ किया गया। इसके बाद 1008 कलश द्वारा भगवान पुष्पदंत की मूर्ति का जलाभिषेक किया गया, जो शाम करीब 5 बजे तक चला। इस दौरान दूर दराज से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन
बताया गया है कि मूर्ति पर आगामी 2 मार्च तक जलाभिषेक किया जाएगा। इसी के साथ निर्मलायतन भवन में नवनिर्मित कलश मंदिर जी में प्रतिमाएं स्थापित की गई। गया। महाराज श्री ने प्रवचन दिए।
जैन आचार्य 108 श्री नयन सागर जी महाराज ने नानौता में शांतिपूर्वक कार्यक्रम संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन क्षेत्रवासियों का धन्यवाद किया और पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए इंतजाम की सराहना करते हुए थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर सांसद राघव लखनपाल शर्मा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी, सहारनपुर मेयर संजीव वालिया, पूर्व विधायक मनोज चौधरी, भाजपा नेता अजीत सिंह राणा, तेजवीर चौहान आदि ने निर्मलायतन में पहुंचकर जैन मुनि से आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान राजेश जैन (अध्यक्ष जैन समाज सहारनपुर) सुभाष चंद जैन, अरुण कुमार जैन, सुशील कुमार जैन, अनिल कुमार जैन, जिनेंद्र जैन, मनोज जैन, रोबिन जैन, संदीप जैन, नीरज जैन, अंकुर जैन, जिनेंद्र जैन, विशाल जैन, राकेश जैन, पंकज कुमार जैन, सजल जैन, मुकेश जैन, स्नेह जैन, रितु जैन, अंकुर जैन, आशीष जैन, राजेश जैन, सुरेंद्र जैन, हिमांशु जैन, मंजू जैन, प्रदीप जैन, नेहा जैन, प्रियंका जैन, अवनी जैन, कंवरसैन जैन, सुशील नामदेव, दीपक जैन, अंकित जैन, शोभा जैन, राकेश जैन आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।
भाजपा सांसद राघव लखनपाल ने कहा कि महाराज श्री के आशीर्वाद से ही वह विधायक और सांसद बने हैं। आज एक बार फिर गुरुवर के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर अभिभूत हो गए। सहारनपुर महापौर संजीव वालिया ने कहा कि चुनाव के बाद जब मतगणना हो रही थी तो वह परिणाम को लेकर थोड़े चिंतित थे। उस समय उन्होंने गुरुवर का ध्यान किया और उनकी चिंता काफूर होकर जीत सेहरे के रूप में सज गई। वह अपने इस अनुभव से निश्चित रूप से कह सकते हैं कि गुरुवर का स्मरण ही सभी चिंताओं को धराशाई कर देता है।