फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   25 people's health deteriorated due to buckwheat flour, more than 200 fell ill in Dehradun

Saharanpur News: कुट्टू के आटे से 25 की हालत बिगड़ी, देहरादून में 200 से अधिक बीमार

Tue, 01 Apr 2025 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 01 Apr 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
25 people's health deteriorated due to buckwheat flour, more than 200 fell ill in Dehradun
सहारनपुर। कुट्टू के आटे की पूड़ी और पकौड़ी खाने से जिलेभर में 25 से अधिक लोगों की हालत बिगड़ गई। उल्टी-दस्त और शरीर में कंपन होने पर लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, सहारनपुर से भेजा गया कुट्टू का आटा खाने से देहरादून में भी 200 से अधिक लोग बीमार हो गए। वहां के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया को बताया कि आटा सहारनपुर से आया था। इसके बाद सहारनपुर पुलिस ने जिले भर में छापा मारा। 7235 किलो कुट्टू का आटा जब्त किया गया, जबकि 20 नमूने लेकर जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं। इस मामले में देहरादून पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

चैत्र नवरात्रों में कुट्टू आटे की खपत बढ़ गई है। बड़गांव के नन्हेड़ा खुर्द में कुट्टू के आटे से बनी पूड़ी खाने से अलग-अलग परिवार के आठ लोग बीमार हो गए। इन्हें देवबंद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार होने पर घर भेजा गया। नानौता के काशीपुर में पिता-बेटा और नगर के गंगोह मार्ग निवासी दंपती की पकौड़ी खाने से हालत बिगड़ गई। बेहट में शाकंभरी रोड निवासी एक ही परिवार के चार लोग बीमार हो गए। कई अन्य स्थानों पर भी लोग बीमार हुए हैं। इसके अलावा सहारनपुर से सप्लाई हुए कुट्टू के आटे से देहरादून में 200 से अधिक लोगों की हालत बिगड़ी। वहां पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी भी हाल जानने अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने मीडिया से कहा कि कुट्टू का आटा सहारनपुर से आया था। इस पर उत्तराखंड पुलिस ने सहारनपुर पुलिस और प्रशासन से संपर्क किया। इसके बाद जिलेभर में ताबड़तोड़ छापा मारा गया। उधर, देहरादून पुलिस ने शुरुआती पड़ताल के बाद मेसर्स गोविंद सहाय शंकर लाल फर्म के मालिक बसंत विहार, दिल्ली रोड सहारनपुर के रहने वाले दो भाइयों दीपक मित्तल और नलनीश मित्तल को गिरफ्तार कर लिया। देहरादून में जरूरी पूछताछ के बाद शीशपाल सिंह चौहान को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
वर्जन
जिले भर में छापे की कार्रवाई की गई। मोरगंज मार्केट से जहां-जहां पर भी आटा सप्लाई किया गया था वहां पर टीम भेजकर उसे जब्त कर लिया गया है। एक कारोबारी के यहां से सबसे अधिक कुट्टू का आटा बरामद हुआ है। नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। अगर नमूने फेल मिलते हैं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- मनीष बंसल, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed