{"_id":"640f5ec83e5e667a2208b014","slug":"25-more-volleyball-courts-will-be-built-in-the-district-saharanpur-news-c-14-1-mrt1047-152406-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: जिले में बनेंगे 25 और वॉलीबाल कोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: जिले में बनेंगे 25 और वॉलीबाल कोर्ट
विज्ञापन
वालीबाल कोर्ट
-मनरेगा के तहत होगा कार्य
- ग्राम पंचायतों में सर्वे शुरू
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जिले में 25 और वॉलीबाल कोर्ट बनेंगे, जो अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे। इनमें पथ प्रकाश की विशेष व्यवस्था रहेगी। ताकि रात में भी खिलाड़ी वॉलीबाल खेल सकें। इससे पूर्व 11 वॉलीबाल कोर्ट मॉडल के रूप में विकसित किए थे।
अब नए 25 वॉलीबाल कोर्ट बनाए जाने को ग्राम पंचायतों में जगह चिह्नित करने के लिए सर्वे शुरू हो गया। नए वॉलीबाल कोर्ट में जाली से चहारदीवारी कराई जाएगी। एक वॉलीबाल कोर्ट 700 से एक हजार गज में तैयार होगा। रात में खेलने के लिए इनमें हाईमास्क लाइटें लगेंगी। सुंदरीकरण के लिए रंग-बिरंगी लाइटें भी लगाई जाएंगी। इनकी रख-रखाव की जिम्मेदारी ग्राम पंचायतों को दी जाएगी।
-- -- -- -- -
एक करोड़ से तैयार होंगे नए कोर्ट
25 वॉलीबाल कोर्ट करीब एक करोड़ रुपये की लागत से तैयार होंगे। इसका खाका तैयार किया गया। नए वॉलीबाल कोर्ट को ग्राम समाज की भूमि पर बनेंगे। मनरेगा के साथ ही जिला विकास विभाग, जिला पंचायत राज विभाग और डीआरडीए भी कार्य कराएगा। ग्राम पंचायत निधि इसके लिए बजट जारी होगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
वर्जनः-
प्रत्येक ग्राम पंचायतों वॉलीबाल कोर्ट बनाए जाने हैं। पहले चरण में 11 वॉलीबाल कोर्ट बनाए गए थे, जिसका फायदा खिलाड़ियों को मिल रहा है। अब 25 ग्राम पंचायतों में नए वॉलीबाल कोर्ट बनाए जाने की रूपरेखा तैयार की गई है। इस पर जल्द कार्य शुरू होगा।-- -- -- -- -विजय कुमार, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
- ग्राम पंचायतों में सर्वे शुरू
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जिले में 25 और वॉलीबाल कोर्ट बनेंगे, जो अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे। इनमें पथ प्रकाश की विशेष व्यवस्था रहेगी। ताकि रात में भी खिलाड़ी वॉलीबाल खेल सकें। इससे पूर्व 11 वॉलीबाल कोर्ट मॉडल के रूप में विकसित किए थे।
अब नए 25 वॉलीबाल कोर्ट बनाए जाने को ग्राम पंचायतों में जगह चिह्नित करने के लिए सर्वे शुरू हो गया। नए वॉलीबाल कोर्ट में जाली से चहारदीवारी कराई जाएगी। एक वॉलीबाल कोर्ट 700 से एक हजार गज में तैयार होगा। रात में खेलने के लिए इनमें हाईमास्क लाइटें लगेंगी। सुंदरीकरण के लिए रंग-बिरंगी लाइटें भी लगाई जाएंगी। इनकी रख-रखाव की जिम्मेदारी ग्राम पंचायतों को दी जाएगी।
विज्ञापन
एक करोड़ से तैयार होंगे नए कोर्ट
25 वॉलीबाल कोर्ट करीब एक करोड़ रुपये की लागत से तैयार होंगे। इसका खाका तैयार किया गया। नए वॉलीबाल कोर्ट को ग्राम समाज की भूमि पर बनेंगे। मनरेगा के साथ ही जिला विकास विभाग, जिला पंचायत राज विभाग और डीआरडीए भी कार्य कराएगा। ग्राम पंचायत निधि इसके लिए बजट जारी होगा।
विज्ञापन
वर्जनः-
प्रत्येक ग्राम पंचायतों वॉलीबाल कोर्ट बनाए जाने हैं। पहले चरण में 11 वॉलीबाल कोर्ट बनाए गए थे, जिसका फायदा खिलाड़ियों को मिल रहा है। अब 25 ग्राम पंचायतों में नए वॉलीबाल कोर्ट बनाए जाने की रूपरेखा तैयार की गई है। इस पर जल्द कार्य शुरू होगा।