फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   23 departments did not register 66 junk vehicles on MSTC portal.

Saharanpur News: 23 विभागों ने 66 कबाड़ वाहनों को एमएसटीसी पोर्टल पर नहीं किया दर्ज

Sun, 19 May 2024 04:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 19 May 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
23 departments did not register 66 junk vehicles on MSTC portal.
सहारनपुर। संभागीय परिवहन विभाग की ओर से कई बार सूचना जारी करने के बाद भी 23 सरकारी व अर्धसरकारी विभागों ने 66 कबाड़ वाहनों को मेटल स्क्रैप ट्रेड कारपोरेशन (एमएसटीसी) पोर्टल पर दर्ज नहीं किया है। जिसके चलते कबाड़ वाहनों की नीलामी नहीं हो सकी है। अब जिलाधिकारी ने 15 दिन के अंदर वाहनों की स्थिति एमएसटीसी पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नई वाहन स्क्रैप नीति लागू होने के बाद परिवहन विभाग ने 15 साल से अधिक पुराने 27 सरकारी व अर्धसरकारी विभागों के 100 से अधिक वाहनों को कबाड़ घोषित किया था। परिवहन विभाग ने कबाड़ वाहनों की सूचना एमएसटीसी पोर्टल पर दर्ज करने की सूचना जारी की थी, लेकिन कई बार सूचना जारी होने के बाद भी महज स्वास्थ्य विभाग, चकबंदी, वन विभाग और डीआईओएस ही वाहनों की स्थिति पोर्टल पर दर्ज की है। अब परिवहन विभाग ने जिलाधिकारी के माध्यम से 23 विभागों को पत्र भिजवाया है। जिसमें विभागों को निर्देश दिए गए कि 15 दिन के भीतर वाहनों की स्थिति पोर्टल पर दर्ज कराई जाए।
विज्ञापन

-------
-- किस विभाग के कितने वाहन
विभाग वाहनों की संख्या
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया छुटमलपुर 01
जिला विकास अधिकारी 05
सहारनपुर विकास प्राधिकरण 02
आबकारी विभाग 02
जिलाधिकारी 03
मुख्य विकास अधिकारी 07
जिला पंचायत 01
अपर निदेशक कोषागार एवं पेंशन 01
जिला सत्र न्यायालय (नजारत) 03
जिला कार्यक्रम अधिकारी (पीडी) 07
जिला अल्पसंख्यक विभाग 01
जिला ग्राम्य विकास अधिकरण 03
कृषि उत्पादन मंडी परिषद (प्रशासन) 01
कृषि उत्पादन मंडी परिषद (निर्माण) 01
पीसीडीएफ पराग डेरी जनता रोड 03
मुख्य अग्निशमन अधिकारी 05
परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण 02
उत्तर प्रदेश जल विद्युत निगम खारा बादशाही बाग 01
अल्पसंख्यक विभाग 01
लोक निर्माण विभाग 08
कृषि विभाग 06
नगर पालिका नकुड़ 01
जिला क्षय रोग विभाग 01
-------
-- वर्जन
कई बार सूचना जारी करने के बाद भी सरकारी विभाग कबाड़ वाहनों की सूचना पोर्टल पर दर्ज नहीं कर रहे हैं। जिलाधिकारी की ओर से इन सभी विभागों को निर्देश दिए गए है। उन्हें पोर्टल पर वाहनों की स्थिति दर्ज करने के लिए 15 दिन का समय दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- महेंद्र बाबू गुप्ता, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed