{"_id":"65245b4522f60f959b0291c8","slug":"22894-children-and-pregnant-women-will-be-vaccinated-in-the-third-phase-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-11023-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: तीसरे चरण में 22,894 बच्चों व गर्भवती महिलाओं को लगेगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: तीसरे चरण में 22,894 बच्चों व गर्भवती महिलाओं को लगेगा टीका
Tue, 10 Oct 2023 01:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 10 Oct 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। मिशन इंद्रधनुष 5.0 अभियान के तीसरे चरण का शुभारंभ हो गया है। इसमें 22,894 बच्चों व गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण होगा। यह टीकाकरण टीबी, निमोनिया सहित 12 जानलेवा बीमारियों से बचाव करता है।
सोमवार को जिला महिला अस्पताल में अभियान का उद्घाटन भाजपा महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी ने नवजात शिशुओं को दवा की खुराक देकर किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि टीकाकरण टीबी, पोलियो, डायरिया, निमोनिया, काली-खांसी, गलघोंटू टिटनेस, हेपेटाइटिस-बी, खसरा-रूबेला आदि से बचाव करता है। इसी के चलते वर्तमान तृतीय चरण को सफल बनाना है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने कहा कि बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का संपूर्ण टीकाकरण केंद्र एवं राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इस अभियान के लिए आशा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर शून्य से पांच साल व गर्भवती महिलाओं को चिह्नित किया। जिसके तहत शून्य से पांच साल के 19,694 बच्चे और 3210 गर्भवती महिलाओं का लक्ष्य है। इसके लिए 1935 स्थानों पर टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. पूजा शर्मा ने बताया कि यह अभियान 14 अक्तूबर तक चलेगा। इसलिए सभी शून्य से पांच साल तक की आयु के बच्चों व गर्भवती महिलाओं को केंद्रों पर ले जाकर टीकाकरण कराएं। इस मौके पर डॉ. नवदीप गुप्ता, डॉ. आनंद, गुलफशा, हुकुम सिंह, पवन, नदीम अखलाक आदि मौजूद रहे।