फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   221 roads will be pothole free with 37 crores

37 करोड़ से गड्ढा मुक्त होंगी 221 सड़कें

Fri, 07 Oct 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
221 roads will be pothole free with 37 crores
जनपद के गांव रोहाड़ा का जर्जर सम्पर्क मार्ग। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। शुगर मिलों के चलने से पहले गन्ना विभाग देहात के संपर्क मार्गों को गड्ढा मुक्त करने की तैयारी में जुट गया है। गन्ना विभाग ने कार्य योजना तैयार कर ली है। इसके लिए विभाग द्वारा बनाई गईं 221 सड़कों की मरम्मत के लिए शासन से 37.13 करोड़ रुपये के बजट की मांग की गई है। बजट मिलते ही सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

गन्ना विभाग की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क मार्गों का निर्माण कराया जाता है। जिससे किसान गन्ने को शुगर मिलों या क्रय केंद्रों पर लाने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। अंतर ग्रामीण सड़क निर्माण जिला योजना के तहत गन्ना विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण कराता है। इन सड़कों के निर्माण के बजट में 80 प्रतिशत हिस्सेदारी सरकार की और 20 फीसदी संबंधित गन्ना विकास परिषद की रहती है। गन्ना विभाग बरसात के बाद अभियान चलाकर सड़कों का सुदृढ़ीकरण करता है। इससे पहले गन्ना विभाग की सड़कों की गड्ढा मुक्ति वर्ष 2017-18 में हुई थी। इस बार गन्ना विभाग ने शासन से जिले की 221 सड़कों को गड्ढा मुक्त कराने के लिए 37.13 करोड़ रुपये का बजट मांगा है।
विज्ञापन

-बरसात के बाद सड़कों को मरम्मत की आवश्यकता होती है। जिससे किसानों को गन्ने की ढुलाई करने में परेशानी का सामना न करना पड़े। जिले की 221 सड़कों को गड्ढा मुक्त कराने के लिए शासन से 37.13 करोड़ रुपये के बजट की मांग की है। बजट आते ही सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. आरडी द्विवेदी, जिला गन्ना अधिकारी।
ये हैं प्रमुख सड़कें
- भाबसी- पूजना मार्ग
-सोना अर्जुनपुर- खुडाना मार्ग
- भायला बाईपास मार्ग
- अंबेहटा शेखां- डेहरा मार्ग
- बरथा कोरसी मार्ग
-रणदेवा मार्ग
- तल्हेड़ी खुर्द मार्ग
-तकीपुर मार्ग
-चिराऊं मार्ग
- पांडोखेड़ी- भनेड़ा मार्ग
- गड्ढा मुक्ति कार्ययोजना (किलोमीटर) में
मरम्मत कार्य लंबाई
कच्चा पैच कार्य 63.690
पक्का पैच कार्य 63.690
सतह नवीनीकरण 69.505
विशेष मरम्मत 43.530
सुदृढ़ीकरण 66.028
योग 242.753
नोट: गन्ना विभाग की कार्ययोजना के अनुसार।

जनपद के गांव कादरगढ़ का जर्जर सम्पर्क मार्ग।

जनपद के गांव कादरगढ़ का जर्जर सम्पर्क मार्ग।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed