{"_id":"58cc32b64f1c1b295a32af09","slug":"22-se-vakeelon-ka-no-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 को कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 को कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Mar 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
हाईकोर्ट बेंच को लेकर आयोजित बैठक मंे विचार व्यक्त करते अधिवक्ता।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन की बैठक में हाईकोर्ट बेंच के लिए 22 मार्च को न्यायिक कार्य से विरत रहकर डीएम को ज्ञापन देने का ऐलान किया गया। शुक्रवार को सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन की बार परिसर में अखिलेश चंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच संघर्ष समिति के आह्वान पर 22 जिलों के अध्यक्ष, महासचिव एवं अन्य अधिवक्ताओं की बैठक हुई।
अधिवक्ताओं ने कहा कि लोगों को सस्ता एवं सुलभ न्याय दिलाने के लिए पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना आवश्यक है। इसके लिए आंदोलन किया जाता रहेगा। सरकार को इस पर शीघ्र निर्णय लेना होगा। जिससे लोगों की परेशानी कम हो सके।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 22 मार्च को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी अधिवक्ता कार्यों से विरत रहेंगे और अपने-अपने जिले के जिलाधिकारी को हाईकोर्ट बेंच की स्थापना के लिए ज्ञापन सौंपेंगे। बैठक में संघर्ष समिति के चेयरमैन गजेंद्र पाल सिंह, संयोजक अजय शर्मा, अध्यक्ष अशोक पंवार, पूर्व अध्यक्ष ब्रह्म जीत शर्मा एवं अन्य ने अधिवक्ताओं को संबोधित किया और आंदोलन को जोरदार तरीके से करने का आह्वान किया। इस बैठक में तुषार अग्रवाल, सतेंद्र वर्मा, मेघराज सैनी, अमरीश पुंडीर, राहुल त्यागी, अजय कौशिक, कासिम अब्बास, आमिर जैदी समेत अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे।