{"_id":"6324b6ec6e22882855544232","slug":"22-000-seats-in-graduation-more-than-two-and-a-half-times-the-contenders-saharanpur-news-mrt6055620174","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नातक में सीटें 22 हजार, ढाई गुना से अधिक हैं दावेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नातक में सीटें 22 हजार, ढाई गुना से अधिक हैं दावेदार
विज्ञापन

सहारनपुर। मां शाकंभरी विश्वविद्यालय से संबद्ध मंडल के 233 महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष की 22,000 सीटें हैं, जबकि इन सीटों पर दाखिले के लिए दावेदारों की संख्या 45,000 से अधिक है। खास बात यह है कि पहली दो वरीयता सूची (मेरिट लिस्ट) के आधार पर ज्यादातर महाविद्यालयों में 70 फीसदी तक सीटें भर चुकी हैं। यानी अब करीब सात हजार सीटें बची हैं, जिन पर दाखिले की आस में 30,000 से अधिक अभ्यर्थी प्रतीक्षा सूची में हैं।
मां शाकंभरी विश्वविद्यालय ने पहली वरीयता सूची पांच सितंबर को जारी की थी, जिसके आधार पर 30 से 40 फीसदी सीटें महाविद्यालयों में भरी गई थी। दूसरी वरीयता सूची 11 सितंबर को जारी की गई, जिसके दाखिले 12, 13 और 14 सितंबर तक हुए। इस सूची के बाद महाविद्यालयों में मात्र 20 से 30 फीसदी सीटें ही बची हैं, लेकिन अभी 30 हजार से अधिक अभ्यर्थी कतार में हैं, जिनको तीसरी वरीयता और उसके बाद ओपन सूची के आने का इंतजार है, लेकिन जिस प्रकार से दाखिले हुए हैं। उससे ओपन सूची जारी होने की संभावना कम ही नजर आ रही है। क्योंकि माना जा रहा है कि तीसरी सूची के बाद सीटें फुल हो जाएंगी।
महाविद्यालयों का कहना है कि सीटें बढ़ने के बाद ही अभ्यर्थियों को कुछ राहत मिल सकती है। जेवी जैन कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर वकुल बंसल ने बताया कि उनके यहां दो वरीयता सूची के बाद 80 फीसदी सीटें भर चुकी हैं। बीए प्रथम वर्ष की 460 में से करीब 370, बीएससी गणित की 120 सीटों में से 95, बीएससी जियोलॉजी की 60 में से करीब 45 और बीकॉम की 240 में से 198 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। महाराज सिंह कॉलेज में भी बीएससी गणित की 240 में से 180, बीएससी बायो की 240 में से 187 और बीए की 400 में से 200 से अधिक सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। अन्य महाविद्यालयों की भी स्थिति ऐसी ही है। अब करीब 20 से 30 फीसदी ही सीटें बची हैं।
विज्ञापन
कल जारी होगी तीसरी सूची
स्नातक प्रथम वर्ष की शेष सीटों पर दाखिले के लिए विश्वविद्यालय तीसरी वरीयता 18 सितंबर रविवार को जारी होगी। तीसरी वरीयता सूची के दाखिले 19, 20 और 21 सितंबर को होंगे। यदि 21 के बाद भी कुछ सीटें शेेष रहती हैं तो उसके लिए विश्वविद्यालय ओपन सूची जारी करेगा।