फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दुष्कर्म की नियत से किशोरी को किया कमरे में बंद

दुष्कर्म की नियत से किशोरी को किया कमरे में बंद

Fri, 01 Mar 2019 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म की नियत से किशोरी को किया कमरे में बंद
चिलकाना (सहारनपुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तीन लोगों पर अपनी नाबालिग पुत्री का दुष्कर्म की नियत से अपहरण कर खेत में बने ट्यूबवेल के कमरे में बंद रखने का आरोप लगाया है। थाना चिलकाना के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री, महिला आयोग तथा डीएम को लिखे पत्र में बताया कि 26 फरवरी को उसकी पुत्री शौच के लिए जंगल में गई थी। काफी देर तक वापस नहीं आने पर उसकी खोज की गई। ग्रामीणों तथा परिजनों के साथ खेतों में लड़की को खोजना शुरू किया गया। गांव के कुछ दूर स्थित खेत में बने ट्यूबवेल के कमरे के दरवाजा हिलने की आवाज सुनकर ग्रामीण वहां पहुंचे। ग्रामीणों के पूछने पर अंदर से उसकी पुत्री की आवाज सुनाई दी। कमरे में लड़की होने का पता चलते ही परिजनों ने पुलिस तथा ट्यूबवेल के मालिक को मौके पर बुलाया। पुलिस ने गांव के लोगों की मौजूदगी में कमरे का ताला तोड़कर लड़की को बाहर निकाला। लड़की ने गांव के दो युवकों तथा एक अन्य युवक पर दुष्कर्म की नियत से अपहरण करके कमरे में बंद रखने तथा छेड़छाड़ का आरोप लगाया। पिता ने पत्र में कहा है कि उसकी पुत्री के साथ हुए घटनाक्रम की रिपोर्ट लिखने के निर्देश थाना चिलकाना पुलिस को दिए जाएं।
विज्ञापन

उधर, थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह का कहना है कि उक्त मामले में अधिकारियों के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई है। इसी बारे में पीड़ित परिजन बात करने के लिए उस गांव में जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed