{"_id":"5c461af8bdec227398364387","slug":"21548098296-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"औचक निरीक्षण में डीएम को विद्यालय में मिली जली हुई रोटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औचक निरीक्षण में डीएम को विद्यालय में मिली जली हुई रोटियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने सोमवार को विकास खंड मुजफ्फराबाद के गांव फतेहपुर कलां स्थित प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जली हुई रोटियों को देखकर और बच्चों से पूछे गए सवालों के सही जवाब नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने शिक्षकों और शिक्षामित्रों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिए।
सोमवार को जिलाधिकारी ने तहसील बेहट के विकास खंड मुुजफ्फराबाद के गांव फतेहपुर कलां स्थित प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय विद्यालय के भोजनालय में रोटियां बनाई जा रहीं थीं। कई रोटियों के जली हुई मिलने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए अध्यापक प्रदीप कुमार को निर्देश दिए कि भोजन और भोजनालय का नियमित रूप से देखभाल करें। इसके बाद जिलाधिकारी ने बच्चों से कई सवाल किए, जिसका सही उत्तर नहीं मिलने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय के स्टॉफ का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम ने विद्यालय परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय केन्द्र पर पंजीकृत 18 बच्चों के सापेक्ष मात्र तीन बच्चों की उपस्थित होने, वजन मशीन खराब होने और स्टॉक रजिस्टर नहीं मिलने पर नाराजगी जताते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी से इसकी जांच करने कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए।