{"_id":"5c13fdeabdec22570716387c","slug":"21544814058-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठिठुरते हुए स्कूल पहुंच रहे नौनिहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठिठुरते हुए स्कूल पहुंच रहे नौनिहाल
Updated Sat, 15 Dec 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। दो दिन हुई बूंदाबांदी से मौसम में ठंडक है, जिसका असर लोगों खासकर बच्चों और बुजुर्गों पर देखने को मिल रहा है। शुक्रवार की सुबह हवा चलने से मौसम में थोड़ी ठंडक रही, जिसके बीच स्कूली बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे।
दिसंबर माह आधा बीत चुका है। ऐसे में ठंड अपना असर दिखा रही है। नगर निगम की ओर से अभी तक अलाव और रैन बसेरे की व्यवस्था नहीं की जा सकी है, जिसकी वजह से सड़कों किनारे फुटपाथ और स्टेशन के बाहर पड़े लोग परेशान हैं। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि अलाव के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। 15 दिसंबर से अलावा की व्यवस्था कर दी जाएगी। इसके अलावा अस्थाई रैन बसेरे भी शुरू करा दिए जाएंगे। उधर स्कूली बच्चों के लिए भी सुबह-सुबह स्कूल जाना मुश्किल हो रहा है। शुक्रवार की सुबह कोर्ट रोड पुल पर से गुजरते स्कूली बच्चे ठंड से ठिठुरते नजर आए।