{"_id":"5bec719cbdec22693327819b","slug":"21542222236-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में बनेंगे दस हजार नए शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में बनेंगे दस हजार नए शौचालय
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले के 11 ब्लाकों में दस हजार नए शौचालय बनाए जाएंगे। पूर्व में हुए बेस लाइन सर्वे में छूटे लोगों को दोबारा कराए गए सर्वे में शामिल किया गया है। जिला पंचायत राज विभाग द्वारा इन लोगों की सूची तैयार की है, जिसको शासन को भेजा जाएगा।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत जनपद ओडीएफ घोषित हो चुका है। पिछले दिनों सहारनपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद को खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) घोषित किया था। इसके साथ ही जो लोग पूर्व में हुए बेस लाइन सर्वे में किसी भी कारण से छूट गए थे और उनके यहां शौचालय का निर्माण नहीं हुआ था। ऐसे लोगों के लिए दोबारा सर्वे कराए जाने के निर्देेश दिए थे। जिला पंचायत राज विभाग की टीमों ने 12 नवंबर को सर्वे पूरा कर लिया। इसके तहत जनपद के ब्लॉक मुजफ्फराबाद, सरसावा, नकुड़, गंगोह, देवबंद, सढ़ौली कदीम, नानौता, रामपुर मनिहारान, पुवांरका, बलियाखेड़ी और नागल में ऐसे दस हजार लोगों का चयन किया गया है, जो पूर्व में हुए बेस लाइन सर्वे में छूट गए थे। जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि इन लोगों की सूची तैयार कर शासन को भेजी जा रही है। शासन के निर्देशानुसार शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा।