{"_id":"5bd8ab84bdec2269c41f4b76","slug":"21540926340-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक फिसलने पर सिर में चोट से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक फिसलने पर सिर में चोट से युवक की मौत
Updated Wed, 31 Oct 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़गांव (सहारनपुर)। बाइक फिसलने से गंभीर रूप से घायल हुए युवक की उपचार के दौरान दिल्ली के अपोलो अस्पताल में मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है।
बड़गांव थाने के गांव महेशपुर निवासी जसवंत सिंह का 35 वर्षीय पुत्र विजेंद्र रविवार की शाम कस्बा बड़गांव से बाइक द्वारा गांव लौट रहा था। अभी वह गांव के समीप पहुंचा ही था कि उसकी बाइक एक मोड़ पर फिसल गई। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल को देवबंद भर्ती कराया था। जहां से उसे चिकित्सकों ने मेरठ रेफर कर दिया। सिर में गंभीर चोट होने के कारण बाद में घायल को दिल्ली हायर सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया कि युवक ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। यदि हेलमेट होता तो उसकी जान बच सकती थी।