{"_id":"5ba7e1b3867a557f2334668c","slug":"21537728947-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस सुरक्षा में हुआ मेले का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस सुरक्षा में हुआ मेले का आयोजन
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनौती (सहारनपुर)। गांव लखनौती में आयोजित तीन दिवसीय बाबा जाहरवीर गोगा जी की म्हाड़ी के मेले का आयोजन पुलिस सुरक्षा के बीच हुआ। मेला प्रबंधन को लेकर दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद को देखते हुए नकुड़ एसडीएम ने नायब तहसीलदार और कोतवाली प्रभारी को मेले का आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से कराने की जिम्मेदारी सौंपी हुई है।
गांव लखनौती में बाबा जाहरवीर गोगा जी की म्हाड़ी पर प्रत्येक वर्ष मेले का आयोजन किया जाता है। गत कई वर्षों से मेला प्रबंधन को लेकर ग्रामीण सोमपाल और अतुल मित्तल में विवाद चल रहा है। म्हाड़ी पर 23 सितंबर से 25 सितंबर तक मेले का आयोजन किया गया है। इसके लिए दोनों पक्षों ने प्रशासन से अनुमति मांगी थी। नकुड़ एसडीएम युगराज सिंह ने दोनों पक्षों के बीच चल रहे विवाद को देखते हुए किसी भी पक्ष को मेले का आयोजन करने की अनुमति नहीं दी। नायब तहसीलदार और गंगोह कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार को मेले का आयोजन शांतिपूर्ण कराने की जिम्मेदारी सौंपी है। तीन दिनों तक चलने वाले मेले के दौरान मेला स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।