{"_id":"5ba3ed2c867a557ebe1e8f4e","slug":"21537469740-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरोध के चलते छापा मारने गई टीम लौटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विरोध के चलते छापा मारने गई टीम लौटी
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। मुख्य बाजार में मिठाई की दुकानों पर छापेमारी करने पहुंची खाद्य विभाग की टीम को भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध झेलना पड़ा। जिस कारण कोई कार्रवाई किए बगैर टीम लौट गई। भाजपा नेताओं ने कहा कि चेकिंग के नाम पर व्यापारियों का शोषण करने वाले अधिकारियों का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा।
बृहस्पतिवार को खाद्य विभाग की टीम मेन बाजार स्थित रस्तोगी स्विट्स पर छापेमारी करने पहुंची थी। जिससे वहां पर व्यापारियों का भीड़ एकत्र हो गई। इसी दौरान किसी व्यापारी ने भाजपा नगराध्यक्ष गजराज राणा को टीम के आने की सूचना दे दी। जिस पर गजराज राणा अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे तथा छापे का विरोध करते हुए व्यापारियों के शोषण का आरोप लगाया। राणा ने कहा कि व्यापारियों का शोषण करने वाले अधिकारियों पर शासन स्तर से कार्रवाई कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि फर्जी शिकायतों पर बिना जांच किए ही अधिकारी छापेमारी करने पहुंच जाते हैं। जिसे किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। लोगों के विरोध के चलते खाद्य विभाग की टीम को कार्रवाई किए बिना ही वापस लौटना पड़ा। खाद्य निरीक्षक विशाल गुप्ता ने बताया कि किसी व्यक्ति द्वारा शिकायत की गई थी। परंतु मौके पर शिकायतकर्ता के न मिलने पर टीम वापस चली आई। वहीं, टीम का विरोध करने वालों में रोहित त्यागी, शुभमराज सिंघल, प्रवीण गोयल, विकास पुंडीर, राहुल त्यागी, दीपक वर्मा, अरुण गुप्ता आदि रहे।