फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अतिक्रमण हटाने में पक्षपात का आरोप लगा सीएम को पत्र भेजा

अतिक्रमण हटाने में पक्षपात का आरोप लगा सीएम को पत्र भेजा

Mon, 10 Sep 2018 12:55 AM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने में पक्षपात का आरोप लगा सीएम को पत्र भेजा
नानौता (सहारनपुर)। शनिवार को एसडीएम रामपुर मनिहारन एवं ईओ नगर पंचायत द्वारा संयुक्त रूप से की गई कार्रवाई से व्यापारियों में नाराजगी है। व्यापारियों का आरोप है कि अधिकारियों द्वारा एक पक्षीय कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया गया है। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री के नाम एक शिकायती पत्र गंगोह के भाजपा विधायक को सौंपते हुए कार्रवाई किए जाने की मांग की है। विधायक ने व्यापारियों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

ज्ञात रहे कि शनिवार सुबह एसडीएम रामपुर मनिहारन संगीता गौतम ने नानौता पहुंचकर नगर पंचायत टीम एवं स्थानीय पुलिस बल को साथ लेकर कस्बे से अतिक्रमण हटवाया था। नगर के व्यापारियों का कहना है कि उन्हें नगर पंचायत द्वारा की गई घोषणा में केवल नालों से पीछे सामान रखने की बात कही गई थी। नगर पंचायत द्वारा उन्हें टीन शेड हटवाने के न तो कोई नोटिस दिए गए थे और न ही टीन शेड हटाने को कहा गया था। नगर पंचायत चेयरमैन पति सरफराज अख्तर ने बताया कि नगर पंचायत द्वारा किसी व्यापारी को कोई नोटिस टीन शेड हटाने का नहीं दिया गया था। जब उन्हें टीन शेड तोडे़ जाने की खबर मिली तो उन्होंने एसडीएम को इस मामले से अवगत कराते हुए व्यापारियों को सोमवार तक का समय देने की मांग की। लेकिन उन्होंने इस बात को मानने से साफ इंकार कर दिया।
विज्ञापन

उक्त मामले का संज्ञान लेकर गंगोह विधायक प्रदीप चौधरी रविवार को व्यापारियों के बीच पहुंचे और उनकी समस्या सुनी। व्यापारियों में एक तरफा कार्रवाई कर अतिक्रमण हटवाने का आरोप लगाते हुए विधायक से शिकायत की। विधायक ने व्यापारियों को आश्वस्त किया की भाजपा सरकार में किसी भी व्यापारी या किसान का उत्पीड़न नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed