{"_id":"5b92c235867a557ea94a4e9f","slug":"21536344629-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई जांच के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा बजरंग दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीआई जांच के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा बजरंग दल
Updated Fri, 07 Sep 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के अध्यक्ष व सांसद मौलाना बदरुद्दीन अजमल व पूर्व विधायक माविया अली के विवाद को हवाला कारोबार से जोड़कर इस पर जमकर राजनीति की जा रही है। शुक्रवार को हिंदूवादी स्वाभिमान संघर्ष समिति की बैठक में दोनों नेताओं पर देश विरोधी कार्यों में लिप्त होने का आरोप लगाया गया तो बजरंग दल ने साफ कहा कि मामले की सीबीआई जांच कराने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया जाएगा।
डाक बंगले पर हुई हिंदूवादी स्वाभिमान संघर्ष समिति व बजरंग दल की संयुक्त बैठक में दारुल उलूम की मजलिस-ए-शूरा के सदस्य व सांसद बदरुद्दीन अजमल व पूर्व विधायक माविया अली के हवाला कारोबार से जुड़ा होने पर चिंता व्यक्त की गई। संघर्ष समिति के संयोजक विकास त्यागी ने कहा कि मौलाना बदरुद्दीन अजमल व माविया अली के बीच विदेश में हवाला के रुपयों के लेनदेन के समाचार प्रकाशित होने के बाद अब यह स्पष्ट हो गया है कि देवबंद में बड़े पैमाने पर हवाला के जरिए पैसा आ रहा है। आरोप लगाया कि हमेशा देश विरोधी बयानबाजी करने वाले पूर्व विधायक माविया अली हवाला के इस कारोबार की जड़ों को देवबंद में मजबूत कर रहे हैं। जबकि बदरुद्दीन अजमल बांग्लादेशियों को अवैध तरीके से देवबंद लाने का काम कर रहे हैं और माविया अली उनके सहयोगी हैं। उन्होंने कहा कि बजरंग दल व संघर्ष समिति इस प्रकरण की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर जल्द ही अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। इस मौके पर परविंद्र चौधरी, शिवकुमार राणा, अमित चौधरी, सुशील, राजकृष्ण आदि मौजूद रहे।