फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   राजनीतिक दलों ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

राजनीतिक दलों ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

Fri, 17 Aug 2018 12:40 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
राजनीतिक दलों ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस
सहारनपुर। देश की आजादी की 72वीं वर्षगांठ का जश्न जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। सरकारी कार्यालयों में सुबह आठ बजे ध्वजारोहण किया गया, जबकि स्कूल कॉलेजों एवं मदरसों में सुबह नौ बजे तिरंगा फहराया गया। राजनीतिक, सामाजिक, व्यापारिक संगठनों नेे भी स्वतंत्रता पर ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के चकराता रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी ने राष्ट्रध्वज फहराया। कार्यक्रम में सांसद राघव लखनपाल शर्मा, नगर अध्यक्ष राकेश जैन, संजीव वालिया, पूर्व विधायक मोहर सिंह, राजीव गुंबर, लाज कृष्ण गांधी, हरीश मलिक, दीनानाथ शर्मा, तेज क्वात्रा, महेंद्र सचदेेवा मौजूद रहे। बसपा के नगर निगम प्रत्याशी हाजी फजलुर्रहमान ने कई जगहों पर ध्वजारोहण किया। सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष चौधरी रुद्रसेन ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर सरफराज खान, अब्दुल गफूर मौजूद रहे।
विज्ञापन

सैनिक कल्याण बोर्ड में फहराया तिरंगा
सहारनपुर। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल मोहर सिंह ने पुनर्वास कार्यालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया। रिमाउंट ट्रेनिंग स्कूल एंड डिपोट के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलायुक्त, डीआईजी ने किया पौधरोपण
सहारनपुर। 72वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पुलिस लाइन परिसर में पौधरोपण किया गया। पौधरोपण करने वालों में मंडलायुक्त सीपी त्रिपाठी, पुलिस उपमहानिरीक्षक शरद सचान, डीएम आलोक कुमार पांडेय, जिला वन अधिकारी विजय सिंह, एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल, एसपी नगर प्रबल प्रताप सिंह, एसपी ग्रामीण विद्या सागर मिश्र, एसपी यातायात विनीत भटनागर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed