{"_id":"5b75ca6342c7920d63332c51","slug":"21534446179-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू की दस्तक, महिला मरीज में हुई पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू की दस्तक, महिला मरीज में हुई पुष्टि
Updated Fri, 17 Aug 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
डेंगू की दस्तक, महिला मरीज में हुई पुष्टि
सहारनपुर। चिकित्सा विभाग की तमाम कोशिशों के बावजूद डेंगू ने दस्तक दे दी है। हकीकतनगर जैसे पॉश एरिया में रहने वाली एक महिला में डेंगू की पुष्टि हुई है। स्थानीय चिकित्सकों से उपचार के बाद इस समय वह देहरादून के महंत इंदिरेश अस्तपाल में इलाज करा रही है। उसकी हालत में अब सुधार बताया गया है।
हकीकत नगर निवासी नीलम हांडा को करीब 20 दिन से बुखार है। उनके बेटे सन्नी ने बताया कि पहले उन्होंने दिल्ली रोड स्थित एक चिकित्सक को दिखाया। उनके इलाज का कोई खास असर नीलम की सेहत पर नहीं पड़ा। इसके बाद वह आठ अगस्त को डॉ. संजीव मिगलानी के पास ले गए। उन्होंने तमाम जांचें कराने के बाद डेंगू के लक्षण पाए और उनकी मां को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। बताया कि वह नीलम को देहरादून के महंत इंदिरेश अस्पताल ले गए। यहां जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। सात दिन आईसीयू में रखने के बाद 16 अगस्त को नीलम को सामान्य वार्ड में लाया गया है और उनकी हालत में सुधार है।
---------------------------------------
यह लक्षण मिलें तो न बरतें लापरवाही
वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. संजीव मिगलानी ने बताया कि चिकित्सा विभाग के प्रचार प्रसार के बावजूद लोगों में बीमारियों के प्रति जानकारी का अभाव है। उन्होंने बताया कि नीलम हांडा को जब उनके पास लाया गया तो उनके सिर, जोड़ों, मांसपेशियों में दर्द की शिकायत थी। बार-बार उल्टी हो रही थी। साथ ही ब्लड प्रेशर कम था और सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। उन्होंने बताया कि इन तमाम लक्षणों को देखते हुए उन्हें डेंगू का शक था, जो जांच में साबित भी हो गया। उन्होंने लोगों से इस प्रकार के लक्षण होने पर तुरंत नजदीकी और अच्छे चिकित्सक से इलाज कराने की सलाह लोगों को दी है।
विज्ञापन
---------------------------------------
चिकित्सा विभाग लोगों को संक्रामक रोगों से बचाने के लिए लगातार अभियान चला रहा है। टीमें घर-घर जाकर लोगों केे जागरूक कर रही हैं। उसके बाद भी लोग लापरवाही बरत रहे हैं। देहरादून में भर्ती मरीज में डेंगू की पुष्टि की मुझे जानकारी नहीं है। मगर जब वह छुट्टी होकर घर आएंगी तो उनकी और परिजनों की जांच कराई जाएगी। जिससे यदि किसी और व्यक्ति में ऐसे लक्षण हों तो उन्हें समय रहते ठीक किया जा सके। - डॉ. बीएस सोढ़ी, सीएमओ।