{"_id":"5b2feae64f1c1b53268b7c56","slug":"21529866982-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी मिला अज्ञात शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी मिला अज्ञात शव
Updated Mon, 25 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र में घंटाघर के पास नाला पटरी से पुलिस ने अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया है। मृतक की शनाख्त नहीं हो सकी है। लगातार दूसरे दिन शव बरामद होने से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के घंटाघर के पास नाला पटरी पर शनिवार की रात लगभग 55 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मृतक की शनाख्त कराने का प्रयास किया। मृतक की तलाशी ली गई, लेकिन तलाशी में ऐसी कोई चीज नहीं मिल सकी, जिससे मृतक की पहचान हो सके। पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
शुक्रवार को भी इसी क्षेत्र से एक शव बरामद हुआ था। जिसकी अभी तक शनाख्त नहीं हो पाई है। लगातार दो दिन शव बरामद होने से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। लोगों को आशंका है कि दूसरी जगह से लाकर शवों को यहां फेंका जा रहा है। पुलिस बीमारी से मौत होने की बात कहकर पल्ला झाड़ रही है।