फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ठेकेदार ने नगरायुक्त से की जेई की शिकायत

ठेकेदार ने नगरायुक्त से की जेई की शिकायत

Sun, 10 Jun 2018 01:04 AM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
ठेकेदार ने नगरायुक्त से की जेई की शिकायत
ठेकेदार ने नगरायुक्त से की जेई की शिकायत
विज्ञापन

सहारनपुर। लेबर कॉलोनी में नाला सुधार कार्य को रुकवाने के मामले में ठेकेदार ने नगरायुक्त से जेई की शिकायत की है। काम बंद होने की वजह से ठेकेदार ने सामग्री के चोरी होने की आशंका जताते हुए काम शुरू कराने की मांग नगरायुक्त से की है। अन्यथा की स्थिति में टेंडर निरस्त कर उनकी जमानत राशि वापस करने की मांग की गई है।
नगरायुक्त को दिए शिकायती पत्र में ठेकेदार चरण सिंह ने बताया कि वह लेबर कॉलोनी में टंकी के पास राम मंदिर से गंगोह रोड तक नाले का सुधार कार्य करा रहा है। जेई कुलदीप तंवर की देखरेख में काम शुरू कर दिया गया था। आरोप है कि जेई ने कुछ लोगों के कहने पर नाले का सुधार कार्य रुकवा दिया है। कार्य रुकने की वजह से सीमेंट के 50, कट्टे, 15000 ईंटें, 300 कुंतल रेत, 250 कुंतल कटर बजरी, 240 कुंतल कोरसेंट पड़ा है, जिसके चोरी होने का डर है। उन्होंने निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग नगरायुक्त से की।
विज्ञापन

-----------------------------------
टूटी सड़क बनवाने की मांग
सहारनपुर। पंत नगर की सड़क वर्षों से टूटी है। शनिवार को भारी बारिश की वजह से जलभराव हो गया। सड़क के जर्जर न होने की वजह से क्षेत्रवासियों को चलने में समस्या हो रही है। स्थानीय निवासी रामभूल खटाना, मनोज चौधरी, राजू चौधरी, महीपाल सिंह, अंकुर चौधरी, मणिराम चौहान, विश्वास आदि ने सड़क निर्माण की मांग नगरायुक्त से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed